फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jana Nayagan: देश ही नहीं विदेश में भी 'जन नायकन' का क्रेज, टिकट के लिए लगी भीड़; बनाया गया सबसे बड़ा कटआउट

Wed, 22 Jul 2026 08:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Excitement For Jana Nayagan: सीएम विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को लेकर फैंस में क्रेज है। यह क्रेज देश ही नहीं विदेश तक भी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
जन नायकन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थलापति विजय की अपकमिंक फिल्म 'जन नायकन' को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। यह उत्साह देश ही नहीं विदेशों में भी है। महीनों की देरी, सेंसर बोर्ड की बाधाओं और बढ़ती अटकलों के बाद आखिरकार यह फिल्म 23 जुलाई को रिलीज होने वाली है। कई फैंस पहला शो देखने के लिए टिकट के लिए पहुंचे। कई फैंस झूमते, गाते और नाचते नजर आए।
विज्ञापन


टिकट के लिए लगी भीड़
तमिलनाडु के चेन्नई में एक सिनेमाघर में विजय के कई फैंस सुबह ही आ गए। कई लोग पहले दिन, पहले शो के लिए ऑफलाइन टिकट की उम्मीद में आए। एक फैन ने कहा 'पहले दिन के पहले शो के लिए ऑनलाइन टिकट नहीं खुले। यह केवल 12 बजे के शो के लिए खुले।'

विज्ञापन

सीएम की है फिल्म
एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिनेमाघर के बाहर उत्सव जैसा माहौल है। वीडियो में विजय जैसा दिखने वाला एक शख्स स्टार के सिग्नेचर स्टाइल में कपड़े पहने हुए है।
विजय के एक फैन ने उत्साह जाहिर करते हुए कहा, 'पहले यह एक थलपति फिल्म हुआ करती थी और अब यह एक सीएम फिल्म है।'

विजय का सबसे बड़ा कटआउट
एक्स पर सिंगापुर बेस्ड एक एक्स पेज ने विजय की फिल्म के लिए देश में लगाए गए अब तक के सबसे बड़े कट-आउट के बारे में बताया। पोस्ट में लिखा है, 'जन नायकन ने सिंगापुर में अब तक का सबसे बड़ा कट-आउट लगाया है। माई सिनेमाज कॉजवे प्वाइंट पर थलापति विजय का 5.5 मीटर का कट-आउट, 5.1 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है।'

विज्ञापन

फर्म ने दी आधे दिन की छुट्टी
विजय की विदेशी लोकप्रियता को उजागर करते हुए, सिंगापुर स्थित एक कंपनी ने हाल ही में फिल्म की रिलीज के दिन कर्मचारियों के लिए विशेष छुट्टी की घोषणा की। इससे कर्मचारियों को इसके शुरुआती शो के दौरान फिल्म देखने की अनुमति मिल जाएगी।



विजय की आखिरी फिल्म
आपको बता दें कि 'जन नायकन' सीएम विजय की आखिरी फिल्म है। इसमें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और प्रकाश राज प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशक एच विनोथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें