फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र आंदोलन को लेकर मोहनलाल की बेटी हुईं ट्रोल, बताया गया राष्ट्र विरोधी; 'थुडक्कम' का हो रहा बहिष्कार

Wed, 22 Jul 2026 04:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vismaya Mohanlal Troll: मोहनलाल की बेटी और अभिनेत्री विस्मया को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन का सपोर्ट किया था। 
 
विज्ञापन
विस्मया मोहनलाल, मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की बेटी और अभिनेत्री विस्मया मोहनलाल को सोशल मीडिया पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी, इसमें उन्होंने दिल्ली में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन को सपोर्ट किया था।
विज्ञापन

विस्मया ने प्रदर्शन को किया सपोर्ट
विस्मया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें नीट प्रश्न पत्र लीक के खिलाफ आंदोलन के दौरान आंसू गैस के इस्तेमाल, लाठीचार्ज, सड़क अवरोध, मेट्रो स्टेशन बंद करने, बैरिकेडिंग और इंटरनेट पर पाबंदी पर सवाल उठाए। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी।

विस्मया मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@mayamohanlal
यूजर्स ने अभिनेत्री को बनाया निशाना
पोस्ट शेयर होने के बाद, कई सोशल मीडिया अकाउंट्स ने अभिनेत्री के फेसबुक पेज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ उन्हें निशाना बनाया।
इसके अलावा, कई लोगों ने उनकी पहली फिल्म की रिलीज से पहले राजनीतिक मुद्दे पर बोलने के उनके फैसले पर सवाल उठाया, जबकि अन्य ने उन पर चुनिंदा मुद्दों को उठाने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर उन्हें राष्ट्र-विरोधी तक बताया गया।
यूजर्स ने उनकी पहली फिल्म 'थुडक्कम' के बहिष्कार का आह्वान किया। 'थुडक्कम' 7 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

मोहनलाल के साथ विस्मया मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @mayamohanlal
क्यों हो रहा प्रदर्शन
प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, शिक्षा प्रणाली में सुधार और प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद तक प्रस्तावित मार्च के लिए सोमवार को हजारों छात्र और कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर एकत्र हुए।
प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया। उन पर पुलिस ने कथित तौर पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया।

Sunidhi Chauhan: सुनिधि चौहान ने क्यों छोड़ा रियलिटी शो? गायिका ने इल्जाम लगाते हुए बताई अहम वजह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें