पोस्टर को दूध से नहलाया
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि तमिलनाडु के मदुरै में विजय थलापति के फैंस ने अभिनेता के पोस्टर की आर्ती उतारी है। कई फैंस ने विजय की पार्टी 'टीवीके' का झंडा फहराया है और पटाखे फोड़े हैं। वीडियो में फैंस झूमते, नाचते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। एक फैन अभिनेता की फोटो को दूध से नहलाता हुआ नजर आ रहा है। एक दूसरे वीडियो में फैंस ने अभिनेता के पोस्टर को दूध से नहलाया है।
विजय की आर्ती उतारता हुआ फैन
- फोटो : एएनआई
फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि आज विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर तीन भाषाओं में रिलीज हुआ है। विजय थलापति इसमें एक्शन मोड में नजर आए हैं। यह फिल्म विजय थलापति की आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद वह अभिनय से संन्यास लेकर राजनीति पर फोकस करेंगे। फिल्म के निर्देशक एच विनोथ हैं। इसके निर्माता वेंकट के. नारायण हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े, मामिता बैजू, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि, नारायण और प्रकाश राज नजर आएंगे। 'जन नायकन' 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।