फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु के बच्चे के नाम पर फैन ने दिया अजीब नाम का सुझाव, एक्ट्रेस ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब

Sun, 30 Aug 2026 11:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा की हालिया पोस्ट पर एक फैन ने उनके होने वाले बच्चे के नाम को लेकर एक मजेदार सुझाव दिया। फैन ने सामंथा और राज के नाम को मिलाकर बच्चे के नाम सुझाए। जानिए इसपर एक्ट्रेस ने क्या रिएक्शन दिया।

विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इसपर फैन का एक कमेंट काफी चर्चा में आ गया है।  

फैन ने सुझाए ये नाम

विज्ञापन

सामंथा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘लड़की के लिए समायरा या लड़के के लिए समराज कैसा रहेगा? सम और राज का परफेक्ट मिक्स! अपना ख्याल रखिए सामंथा गरु।’

फैन के इस सुझाव पर सामंथा ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने 'समराज' नाम को लेकर लिखा, ‘समराज... तुम्हें नहीं लगता कि यह नाम थोड़ा ज्यादा ही खुद को लेकर है?’ (SAMRAJ. A tad full of ourselves, don't you think?) इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी लगाया।

सामंथा का यह मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

प्रेग्नेंसी को लेकर सामंथा ने की खुलकर बात
सामंथा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' यानी AMA सेशन किया था। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई बातें शेयर कीं।

उन्होंने दूसरी होने वाली और नई मांओं से पूछा कि वे कैसी हैं। इसके बाद अपनी प्रेग्नेंसी की तैयारियों के बारे में बात करते हुए सामंथा ने लिखा, ‘बच्चे से जुड़ी सारी चीजें खरीद ली हैं। अब उन्हीं सारी चीजों को देखकर डर लग रहा है। अभी तक तो लैपटॉप स्टैंड ही है।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु दिसंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- अरशद वारसी ने इस एक्ट्रेस को दिया बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस शुरू करने का क्रेडिट, स्टार किड्स पर कही ये बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें