फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर मलयालम डायरेक्टर रंजीत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाया था यौन शोषण का आरोप

Tue, 31 Mar 2026 11:03 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malayalam Director Ranjith: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर रंजीत को एक यौन शोषण मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानें क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
डायरेक्टर रंजीत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर रंजीत को एक यौन शोषण मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला एक एक्ट्रेस की शिकायत के बाद दर्ज हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

यौन शोषण के आरोप में हुए गिरफ्तार 

विज्ञापन

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर रंजीत को मंगलवार शाम को यौन शोषण के प्रयास के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें एक महिला एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि रंजीत ने फिल्म सेट पर उनके साथ यौन शोषण का प्रयास किया। पुलिस ने कहा कि रंजीत को इडुक्की जिले से हिरासत में लिया गया।

 

क्या था पूरा मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि रंजीत ने उनके साथ यौन शोषण किया था। यह शिकायत पुराने मामले से जुड़ी बताई जा रही है, लेकिन अब इसे लेकर जांच तेज हो गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ‘हेमा कमेटी रिपोर्ट’ सामने आने के बाद हुई है। इस रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले शोषण और परेशानियों को उजागर किया गया था, जिसके बाद कई लोगों के खिलाफ शिकायतें दर्ज हुईं।

पहले भी लगे थे आरोप
रंजीत पर पहले भी एक्ट्रेस द्वारा दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जा चुके हैं। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इससे जुड़े सभी सबूतों को खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें