फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना 'कांतारा'...ना 'केजीएफ', अब इस हिंदी फिल्म ने जीता कन्नड़ दर्शकों का दिल; बना डाला कमाई का बड़ा रिकॉर्ड

Tue, 31 Mar 2026 05:18 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

कन्नड़ सिनेमा में अब तक 'कांतारा' और 'केजीएफ' जैसी फिल्मों का ही बोलबाला रहा है। अब एक हिंदी फिल्म ने कन्नड़ बॉक्स आफिस पर करोड़ों का कारोबार किया। जानिए यह बाॅलीवुड की कौन सी फिल्म है?
विज्ञापन
कन्नड़ बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। भारत में यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब इस फिल्म ने एक नया रिकार्ड ब्रेक किया है। 'धुरंधर 2' अब कर्नाटक में 100 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।
विज्ञापन


कन्नड़ दर्शकों को खूब लुभा रही  
किसी भी हिंदी फिल्म का कर्नाटक के बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना काफी मुश्किल है। मगर 'धुरंधर 2' को कन्नड़ दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने कन्नड़ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का अंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह ऐसा करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। 

कातांरा और केजीएफ - फोटो : सोशल मीडिया
कई कन्नड़ फिल्मों ने कमाए करोड़ों
कई ऐसी कन्नड़ फिल्में हैं जिन्हें हिंदी भाषी दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। कांतारा, केजीएफ: चैप्टर 1 और केजीएफ: चैप्टर 2 जैसी फिल्मों को जब भाषा की सीमा तोड़ कर रिलीज किया गया तो इन फिल्मों ने करोड़ों का करोबार किया।
वहीं हिंदी फिल्में इस मामले में कई बार सीमित नजर आईं। इन्हें ज्यादा स्क्रीन भी नहीं मिलीं क्योंकि सिनेमाघरों में उस तरह का रिस्पॉन्स भी नहीं मिला। हालांकि, धुरंधर और धुरंधर 2 ने ऐसे सभी मानकों को तोड़ा है।
विज्ञापन

धुरंधर - फोटो : एक्स
'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन 
फिल्म 'धुरंधर 2' ने खबर लिखे जाने तक 13 दिनों में 889.31 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। मंगलवार शाम तक फिल्म ने 17 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले सोमवार को इसने 25 करोड़ कमाए थे। हालांकि उससे पहले दूसरे रविवार को फिल्म ने 68.10 करोड़ कमाकर रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें