फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Spandana: एक्ट्रेस दिव्या स्पंदना के निधन की खबर निकली अफवाह, सोशल मीडिया पर लोग जताने लगे थे शोक

Wed, 06 Sep 2023 01:23 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिव्या स्पंदना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कन्नड़ एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या के निधन की खबर आग की तरह फैल गई। फैंस एक्ट्रेस के निधन पर शोक व्यक्त करने लगे थे। लेकिन एक्ट्रेस की मौत की खबरें महज एक अफवाह है। एक पत्रकार ने दिव्या स्पंदना के जीवित होने का दावा करते हुए कहा है कि वे एकदम स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


जिंदा हैं दिव्या स्पंदना
दरअसल, एक पत्रकार ने दावा किया कि कन्नड़ एक्ट्रेस दिव्या स्पंदना को कुछ नहीं हुआ और वह जीवित हैं। जर्नलिस्ट धन्या राजेंद्रन इस खबर को सच साबित करने के लिए एक्ट्रेस के साथ सोशल मीडिया पर फोटो साझा की और एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। पत्रकार ने ट्वीट कर दावा किया कि एक्ट्रेस जिंदा हैं और बिल्कुल ठीक हैं।

पत्रकार ने पहला ट्वीट कर बताया कि उनकी एक्ट्रेस से बात हुई थी और वह जल्द बेंगलुरु लौटेंगी। इसके अलावा दिव्या स्पंदना की मौत की खबर को फर्जी बताते हुए पत्रकार ने एक्ट्रेस के साथ एक फोटो साझा की। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, "बहुत टैलेंटेड और सज्जन महिला से मुलाकात अमेजिंग रही। दिव्या स्पंदना जिनेवा में डिनर के लिए। हमने बेंगलुरु के प्रति अपने प्यार सहित कई चीजों के बारे में बात की।"
विज्ञापन


इस ट्वीट के वायरल होने के बाद फैंस ने एक्ट्रेस उनकी मौत के बारे में फर्जी खबरें फैलाने वालों को भी फटकार लगाई। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कृपया किसी भी खबर को साझा करने से पहले दोबारा जांच लें, खासकर जब यह किसी के निधन से संबंधित हो।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा 'एक सेकंड के लिए मैं सदमे में हूं। यह फर्जी खबर है। कृप्या झूठी खबरें ना फैलाएं।' हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि मौत की अफवाहें कहां से उड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें