फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jailer 2: 'जेलर 2' में हुई एक और अभिनेता की एंट्री, रजनीकांत के साथ मलयालम स्टार शुरू करेंगे शूटिंग

Thu, 24 Apr 2025 05:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Superstar Rajinikanth Jailer Sequel: रजनीकांत की आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग लगातार जारी है। इस फिल्म में अब एक और अभिनेता का नाम जुड़ गया है। जानिए कौन हैं वह एक्टर...
 
विज्ञापन
जेलर 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के साथ फिल्म 'जेलर' के सीक्वल 'जेलर 2' के लिए काम कर रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा ने ही फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। अब इस फिल्म में एक और साउथ अभिनेता का नाम जुड़ गया है। जानिए कौन हैं वह अभिनेता...
विज्ञापन

 

'जेलर 2' से जुड़ा एक और कलाकार
123 डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग अभी केरल में चल रही है, जिसमें रजनीकांत जी तोड़ से मेहनत कर रहे हैं। खबर है कि मलयालम स्टार फहाद फासिल भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। प्रशंसक उन्हें रजनीकांत के साथ देखने के लिए उत्साहित हैं। वैसे रजनीकांत के प्रशंसकों का मानना है कि यह तमिल सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म हो सकती है जो 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करे।
 
विज्ञापन

Jailer 2 की स्टार कास्ट
फिल्म में रजनीकांत के अलावा राम्या कृष्णन, मिरना, शिवा राजकुमार जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अब फिल्म में फहाद फासिल का नाम जुड़ने से फिल्म को लेकर प्रशंसकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। यह फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जा रही है। अनिरुद्ध रविचंदर इसका संगीत दे रहे हैं, जो एक शानदार साउंडट्रैक का वादा करती है।

यह भी पढ़ें:
Mac Mohan: क्रिकेटर बनना चाहते थे पर बन गए एक्टर, बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के मामा थे शोले के 'सांभा'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें