फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shine Tom Chacko: फिर बढ़ीं शाइन की मुश्किलें, विंसी एलोशियस के बाद इस अभिनेत्री ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

Thu, 24 Apr 2025 02:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shine Tom Chacko Controversy: विंसी एलोशियस के बाद अभिनेत्री अपर्णा जॉन ने सह-कलाकार शाइन टॉम चाको पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी यौन संकेतों के साथ स्पष्ट थी।
विज्ञापन
शाइन टॉम चाको - फोटो : इंस्टाग्राम- @shinetomchacko_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता शाइन टॉम चाको बार फिर से विवाद में फंस चुके हैं। अभी विंसी अलोशियस द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पैदा हुआ विवाद शांत भी नहीं हुआ था कि अभिनेता पर इंडस्ट्री की एक और अभिनेत्री ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगा दिया है। शाइन पर उनकी फिल्म सूत्रवाक्यम की सह-कलाकार अपर्णा जॉन ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

अपर्णा ने कहा कि शाइन ने सेट पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उनकी बातों में यौन संकेत साफ झलक रहे थे। इससे पहले एक अन्य अभिनेत्री विंसी अलोशियस ने भी शाइन पर ड्रग्स के इस्तेमाल और गलत व्यवहार का आरोप लगाया था। इस मामले में केरल फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने शाइन को आखिरी चेतावनी दी है।

अपर्णा जॉन ने विंसी के आरोपों का समर्थन किया
अपर्णा जॉन ने एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल से बात करते हुए विंसी के दावों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'विंसी ने जो कुछ भी कहा, वह 100 प्रतिशत सही है। मैंने खुद देखा कि शाइन के मुंह से कोई सफेद पाउडर बाहर गिर रहा था। मैं यह पक्के तौर पर नहीं कह सकती कि वह क्या था, हो सकता है ग्लूकोज हो, लेकिन उसका व्यवहार बिल्कुल असामान्य था।'
अपर्णा ने आगे बताया कि शाइन सेट पर बहुत अजीब तरीके से पेश आ रहे थे। उन्होंने कहा, 'वह बहुत ज्यादा ऊर्जा से भरे हुए थे, जिसे हम बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। वह लगातार इधर-उधर घूमते रहते थे, बेचैन थे, और ऐसी बातें बोलते थे जिनका कोई मतलब नहीं निकलता था। अगर कोई महिला आसपास होती तो उनकी बातें अभद्र हो जाती थीं। जैसा विंसी ने कहा, उनकी बातों में यौन संकेत साफ थे और वह बहुत आपत्तिजनक थे। ऐसा लगता था जैसे वह बोलने पर कंट्रोल ही नहीं कर पा रहे हों।
 

सेट पर असहज महसूस कर रहीं थीं अपर्णा
अपर्णा ने बताया कि वह शाइन के इस व्यवहार से बहुत असहज महसूस कर रही थीं। उन्होंने सेट पर मौजूद इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (आईसीसी) के एक सदस्य को अपनी परेशानी बताई। इसके बाद उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हुई। अपर्णा ने कहा, 'मेरे सीन को जल्दी से पूरा करने की कोशिश की गई ताकि मैं सेट से जल्दी जा सकूं। पूरी क्रू ने इसमें मेरा साथ दिया।'
हालांकि, अपर्णा ने यह भी कहा कि अगर एक्टिंग उनका मुख्य पेशा होती, जैसा कि विंसी के लिए है तो शायद वह और सख्त कदम उठातीं, लेकिन चूंकि वह ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं, इसलिए उनकी कुछ सीमाएं हैं।
Varun Dhawan: वरुण धवन ने सबसे ज्यादा जरूरी लोगों के साथ मनाया जन्मदिन, बताया- इन्हीं की वजह से यहां हूं

शाइन टॉम चाको - फोटो : एक्स
विंसी अलोशियस ने भी लगाए थे गंभीर आरोप
इससे पहले, अभिनेत्री विंसी अलोशियस ने भी शाइन टॉम चाको पर सेट पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया था। विंसी ने अपनी शिकायत में कहा था कि शाइन ने ड्रग्स के नशे में उनके साथ बदतमीजी की और उनकी ड्रेस ठीक करने की कोशिश की, जिससे माहौल बहुत अजीब और असहज हो गया। विंसी ने इस मामले को लेकर केरल फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स में औपचारिक शिकायत दर्ज की थी।

शाइन ने मांगी माफी, परिवार को सलाह
विंसी की शिकायत के बाद एक आंतरिक बैठक हुई, जिसमें शाइन टॉम चाको को उनके परिवार के साथ बुलाया गया। इस बैठक में शाइन के परिवार को सलाह दी गई कि उन्हें ड्रग्स की लत से निपटने के लिए पेशेवर मदद लेनी चाहिए। शाइन ने भी इस दौरान विंसी से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी और भरोसा दिया कि वह आगे से ऐसा व्यवहार नहीं दोहराएंगे।
Varun Dhawan Birthday: सेलेब्स ने वरुण धवन को दी जन्मदिन की बधाई, सामंथा ने अभिनेता को दिया ये खास संदेश
विज्ञापन

ड्रग्स केस में गिरफ्तारी और जमानत
विंसी की शिकायत के बाद शाइन टॉम चाको को ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। यह घटना तब हुई जब कोच्चि में एक होटल में नारकोटिक्स रेड के दौरान शाइन वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। विंसी ने इस मामले में पुलिस में औपचारिक शिकायत नहीं की थी, लेकिन केरल सरकार ने कहा कि वह ड्रग्स से जुड़े आरोपों को गंभीरता से ले रही है और इस पर सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें