Benedict Cumberbatch Clip Gone Viral:अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच और एक साइकल सवार के बीच लंदन में तीखी बहस हो गई। यह मामला बीच रोड़ पर हुआ जब लोग अभिनेता को देख रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस कथित वीडियो में एक्टर बीच रोड़ पर किसी से तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
क्या था मामला?
ब्रिटिश टैब्लॉइड 'द सन' के मुताबिक अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच लंदन की सड़क पर थे। जहां उनक बहस एक साइकल सवार से अचानक होने लगी, जो दस मिनिट तक चली। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए।
जहां बेनेडिक्ट ने साइकल सवार पर उन्हें मौखिक रूप से गाली देने का आरोप लगाया है वहीं साइकिल सवार ने अभिनेता पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इसके बाद दोनों ही अपने- अपने रास्ते निकल गए। आगे जाकर अभिनेता अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन
बेनेडिक्ट कंबरबैच
- फोटो : सोशल मीडिया
'शेरलॉक होम्स' और 'डाॅक्टर स्ट्रेंज' से मिली थी शोहरत
बता दें 49 साल के कंबरबैच ने अपने करियर में प्रसिद्धि 'शेरलॉक होम्स' सीरीज से मिली थी। इस सीरीज में उन्होंने जासूस शेरलॉक होम्स का किरदार निभाया था। यह सीरीज लगभग सात साल तक चली। इसके लिए कंबरबैच को एमी पुरस्कार भी मिला था।
आगे जाकर कंबरबैच मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा बने। इसमें उन्हें 'डॉक्टर स्ट्रेंज' का किरदार निभाया जो ग्लोबली हिट रहा। उन्होंने दो एवेंजर्स फिल्मों, 'स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम' और 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में इस किरदार में वापसी की थी।
कंबरबैच के आगामी प्रोजेक्ट
बेनेडिक्ट कंबरबैच का नाम हॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेताओं मे लिया जाता है। फैंस भी उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रहे हैं जिसमें 'वाइफ एंड डॉग', 'ब्लड ऑन स्नो', 'रोग मेल', 'मॉर्निंग' और 'लास्ट फ्लाइट' शामिल हैं। पहले उनकी फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में वापसी के कयास लगाए जा रहे थे मगर अब खबरों के अनुसार, वह इस सीरीज में डॉक्टर स्ट्रेंज के रूप में वापसी नहीं करेंगे।