सफेद रंग की चिकिनकारी ड्रेस में प्रियंका काफी खूबसूरत दिखाई दीं। बुल्गारी नेकलेस और स्मोकी आई सबटल मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया।
इस तस्वीर में प्रियंका कार्यक्रम के रेड कार्पेट पर पोज देती नजर आ रही हैं।
प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी बेटी के इन खास पलों में शामिल हुईं। पीसी ने उनकी फोटो भी शेयर कीं।
इस तस्वीर में हाथ में ट्रॉफी लिए प्रियंका स्टेज में खड़ी हुई कुछ बोल रही हैं। एक्ट्रेस की आंखों में खुशी साफ देखी जा सकती है।
प्रियंका ने कार्यक्रम के लिए अमित अग्रवाल और अमी पटेल की डिजाइन की गई ड्रेस चूज की । इसके जरिए उन्होंने ग्लोबल स्टेज पर भारतीय शिल्प कौशल की झलक दी।
वर्कफ्रंट पर प्रियंका हाल ही में 'सिटाडेल 2' में नजर आई थीं। जल्द ही वो राजामौली के प्रोजेक्ट 'वाराणसी' में नजर आएंगी।