फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie: थिएटर के बाद ओटीटी पर दिखेगा रजनीकांत का स्वैग, जानिए कब और कहां देखे सकेंगे ‘कुली’

Thu, 04 Sep 2025 02:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Coolie OTT Release: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। जानिए कब और कहां इस फिल्म को देखा सकता है। 

विज्ञापन
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' - फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘कुली’ में 74 साल के रजनीकांत का एक्शन अंदाज देखकर दर्शकों ने सिनेमाघरों में खूब तालियां बजाई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। अब फिल्म ‘कुली’ ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है। जानिए, ओटीटी पर ‘कुली’ किस तारीख को रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन


ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी 'कुली'
फिल्म ‘कुली’ 11 सितंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हो रही है। लेकिन में ‘कुली’ कब ओटीटी पर आएगी, अभी इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। 
 


बॉक्स ऑफिस पर की कितनी कमाई 
‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 282.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में लगी है। फिल्म ‘कुली’ को आज गुरुवार को थिएटर में 22 दिन पूरे हो चुके हैं। 22वें दिन में इस फिल्म ने 29 लाख रुपये (शुरुआी आंकड़े) अपने खाते में जोड़ लिए हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: Rajinikanth: रजनीकांत के नाम पर मलेशिया में फैंस के साथ हो रही थी धोखाधड़ी, टीम ने बयान जारी कर दी सफाई 

फिल्म में नजर आए ये सितारे 

विज्ञापन

फिल्म ‘कुली’ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसमें रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, उपेंद्र, आमिर खान, सत्यराज जैसे कलाकार भी नजर आए। ये सभी एक्टर्स गैंगस्टर के रोल में नजर आए हैं। साथ ही एक्ट्रेस श्रुति हासन इस फिल्म में नजर आईं। ‘कुली’ को लोकेशन कनगराज ने डायरेक्ट किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें