क्या अल्लू के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा सरप्राइज?
वैरायटी इंडिया की खबर के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर फैंस को एक खास सरप्राइज मिल सकता है। फिल्म AA22 x A6 का सिर्फ टाइटल वाला पोस्टर जारी किया जाए। पहले यह कहा जा रहा था कि इस फिल्म का एक टीजर आएगा, जिसमें VFX के जरिए फिल्म की कहानी की झलक दिखाई जाएगी। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन को कई अलग-अलग अवतारों में दिखाया जाना था। लेकिन अब लगता है कि सिर्फ टाइटल ही घोषित होगा।
अल्लू अर्जुन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 23 साल
इसी बीच अल्लू अर्जुन ने भारतीय सिनेमा में 23 साल पूरे कर लिए हैं। उनकी टीम ने इस मौके पर एक खास पोस्ट शेयर की है। इसमें लिखा, 'आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन के 23 साल। जुनून, समर्पण और निरंतर विकास से भरा सफर। स्टाइल, डांस और एक्टिंग में नए कीर्तिमान बनाने वाले अल्लू अर्जुन पीढ़ियों को प्रेरित करते आ रहे हैं।'
इन फिल्मों में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन के पास कई बड़ी फिल्में हैं। लोकेश कनगराज के साथ AA23 नाम की फिल्म। एटली के साथ AA22 x A6 नाम की बड़ी एक्शन फिल्म इसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इसके अलावा अल्लू 'पुष्पा 3' में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Kathanar Trailer: 'कथानार' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी और जयसूर्या की फिल्म में नजर आई जादुई कहानी