फिल्म 'लाइगर' में राम्या कृष्णनन और विजय देवरकोंडा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
24 साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी
साल 2022 में राम्या ने फिर से हिंदी फिल्मों का रूख किया। वह फिल्म ‘लाइगर(2022)’ और ‘जाट(2025)’ जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं, दोनों ही फिल्मों में उन्होंने दमदार किरदार निभाए। फिल्म ‘लाइगर’ में वह विजय देवरकोंडा के किरदार की मां का रोल करती दिखीं। वहीं फिल्म ‘जाट’ में उन्होंने एक अहम किरदार निभाया था।
फिल्म 'बाहुबली' में राम्या कृष्णनन और प्रभास
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म ‘बाहुबली’ में निभाया आइकॉनिक रोल
राम्या कृष्णनन ने अलग-अलग जॉनर की फिल्में कीं लेकिन एपिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘बाहुबली’ उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुईं। साल 2015 में एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म ‘बाहुबली’ ने देश भर के दर्शकों को हैरान कर दिया। इस फिल्म में राम्या ने माहिष्मति साम्राज्य की राजमाता शिवगामी देवी का किरदार निभाया। यह फिल्म का सबसे सशक्त महिला किरदार था। राम्या ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। फिल्म ‘बाहुबली’ के दोनों पार्ट के लिए उन्हें सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्म फेयर (तेलुगु)अवॉर्ड मिला। अगले साल वह रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘जेलर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म में वह रजनीकांत के किरदार की पत्नी का रोल करेंगी।