फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम चैप्टर 1: कब धमाका करेंगे धनुष और ममूटी? नए पोस्टर के साथ की फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा

Sat, 03 Oct 2026 01:02 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Om Chapter 1 Release Date:  फिल्म ओम चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड की नई रिलीज डेट मेकर्स ने रिलीज कर दी है। फिल्म नवंबर के महीने में बिना किसी क्लैश के रिलीज होगी। पढ़िए नवंबर रिलीज का कारण…

विज्ञापन
फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ओम चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। बीते दिनों क्लैश डेट की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया था। 

विज्ञापन


कब रिलीज होगी ‘ओम चैप्टर 1’ 
धनुष और ममूटी अभिनीत फिल्म 'ओम चैप्टर 1: उधिराम – द ब्लड वुड' की नई रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने शुक्रवार को रिलीज डेट के साथ धनुष और ममूटी के पोस्टर भी दिखाए। इसमें दोनों एक्टर्स एक्शन भरे अंदाज में बंदूक लिए खड़े हैं। 

फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' - फोटो : सोशल मीडिया

पहले टली थी रिलीज डेट 
फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' की रिलीज डेट के बारे में धनुष ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जानकारी दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘ऐसे समय में, किसी फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाना अपने आप में कई चुनौतियां लेकर आता है। हमारे सुपरस्टार रजनीकांत सर, जिन्हें हम वर्षों से अपना आदर्श और पूजनीय मानते आए हैं, उनकी फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, जो हमारी फिल्म से ठीक एक दिन पहले है। उनके प्रति अपार सम्मान के कारण, हमने अपनी फिल्म 'ओम' की रिलीज को आगे की तारीख तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।’ 

फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों से क्लैश से भी बचाव
फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' ने पहले तो अक्टूबर में होने वाले साउथ की बड़ी फिल्मों से क्लैश की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। मगर अब नई रिलीज डेट नवंबर में रखने से यह फिल्म कई मेगा बजट की फिल्मों से क्लैश होने से भी बच जाएगी। दिवाली के खास मौके पर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ साउथ अभिनेता सूर्या की फिल्म ‘सीन’ भी रिलीज होगी। मगर अब धनुष की फिल्म की नई रिलीज डेट बिना किसी क्लैश के रिलीज हो सकती है। 
 


 

 

विज्ञापन

फिल्म ‘ओम’ की स्टार कास्ट 

  • फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है। फिल्म में धनुष और ममूटी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
  • इन स्टार्स के अलावा साई पल्लवी, श्रीलीला और दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी फिल्म का हिस्सा हैं। 
  • इस फिल्म से अभिनेता धनुष और राजकुमार पेरियासामी दूसरी बार किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ आएंगे। 
  • इससे पहले राजकुमार पेरियासामी को फिल्म ‘अमरन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें