फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव

Mon, 16 Nov 2026 12:08 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर धनश्री वर्मा तेलुगु फिल्म से अभिनय के क्षेत्र में उतर रही हैं।
  • हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का टीजर जारी किया है।
  • धनश्री वर्मा चाहती हैं कि उनकी इस फिल्म को दर्शक सिनेमाघरों में जाकर देखें। 
विज्ञापन
1 of 5
धनश्री वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
डांसर और इंफ्लूएंसर धनश्री वर्मा अब बतौर अभिनेत्री तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। जल्द ही वह फिल्म 'हे कन्नम्मा' में नजर आएंगी। इंफ्लूएंसर धनश्री ने सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की। उन्होंने अपकमिंग फिल्म का टीजर भी शेयर किया है।

दिल राजू प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में यश मास्टर और कार्तिका मुरलीधरन भी नजर आएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
धनश्री वर्मा की पोस्ट में क्या है?
धनश्री ने इंस्टाग्राम पर यह घोषणा की और फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। इसे एक खास प्रोजेक्ट बताते हुए उन्होंने कहा कि वह दर्शकों को इसे बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने लिखा, 'यह मेरे लिए बेहद खास है। यह एक बहुत ही खूबसूरत सफर रहा है। मैं चाहती हूं कि आप सभी इसे बड़े पर्दे पर देखें।'
विज्ञापन

3 of 5
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
धनश्री को है फिल्म का इंतजार
रविवार को अभिनेत्री ने फिल्म का आधिकारिक टीजर भी शेयर किया, जिससे दर्शकों को उनके नए प्रोजेक्ट की एक झलक मिली। उन्होंने इसे एक नई शुरुआत बताया क्योंकि वह अपने पहले मुख्य किरदार के साथ तेलुगु सिनेमा में कदम रख रही हैं। टीजर शेयर करते हुए, धनश्री ने इस सफर का हिस्सा बनने के लिए पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

4 of 5
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
धनश्री ने दिखाई फिल्म की झलक
अपनी पोस्ट में धनश्री ने लिखा, 'एक बहुत ही खास नई शुरुआत की एक छोटी सी झलक! पेश है मेरी तेलुगु डेब्यू फिल्म हेकन्नम्मा का आधिकारिक टीजर। इसमें मुझे शानदार 'दिल राजू प्रोडक्शंस' के साथ एक मुख्य अभिनेत्री के तौर पर एक बिल्कुल नई दुनिया में कदम रखने का मौका मिला है। यह एक ऐसा सफर है जो मेरे दिल के बहुत करीब है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
कब रिलीज होगी फिल्म?
उन्होंने आगे कहा, 'यहां एक छोटी सी झलक है कि आगे क्या आने वाला है! मुझे बेसब्री से इंतजार है कि आप सब इसे बड़े पर्दे पर देखें और हमें अपना प्यार दें। 27 नवंबर को सिनेमाघरों में!' यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें