फर्स्ट लुक में क्या है?
'फर्स्ट लुक' में देवी श्री प्रसाद एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में मुख्य किरदार 'पर्शी' की भूमिका निभा रहे हैं। पहली झलक में नजर आता है कि फिल्म ग्रामीण इलाके पर आधारित है। फिल्म को वेणु येल्डंडी ने लिखा और निर्देशित किया है। वह इससे पहले 'बालगम' का निर्देशन कर चुके हैं।
कितनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म?
'येल्लम्मा' की शूटिंग अभी चल रही है। यह फिल्म पांच भाषाओं- तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी।
'श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स' बैनर तले एक अभिनेता के रूप में 'येल्लमा' उनका पहला प्रोजेक्ट है। मेकर्स ने जनवरी 2026 में इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी और बाद में फिल्म की एक झलक भी साझा की थी। हालांकि कहानी और बाकी कलाकारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।