फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने पहनी कितने रुपये की एक शर्ट, एक्टर का लग्जरी फैशन इंटरनेट पर मचा रहा है धूम

Wed, 16 Apr 2025 10:33 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jr NTR: जूनियर एनटीआर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं, लेकिन इस बार वह किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने लग्जरी फैशन को लेकर चर्चा में आए हैं। एनटीआर ने जो शर्ट पहनी है, उसकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश...
 
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर - फोटो : एक्स NTRWardrobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर एनटीआर हाल ही में जापान से अपनी फिल्म 'देवरा पार्ट 1' का प्रमोशन कर लौटे हैं, जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां मनाने चले गए हैं, लेकिन जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा है, वह यह वेकेशन नहीं बल्कि जूनियर एनटीआर की शर्ट है।
विज्ञापन

 

85000 रुपये की शर्ट
123 डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, आरआरआर अभिनेता Junior NTR को नीले, क्रीम और ग्रे रंग की पैस्ले प्रिंट की हाफ स्लीव वाली शर्ट में देखा गया। इस शर्ट का डिजाइन काफी यूनीक था। लेकिन जिस चीज ने सभी को चौंकाया वह थी इसकी कीमत। इस लग्जरी शर्ट की कीमत है पूरे 85000 रुपये है, जो अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 

जूनियर एनटीआर की फोटो हुई वायरल
जूनियर एनटीआर की पैस्ले प्रिंट शर्ट की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जैसे ही सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर की इस शर्ट की कीमत सामने आई है, यह फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है। देवरा पार्ट 1 के अभिनेता के फैंस अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
Pawan Kalyan: आने वाला है 'OG' का 'फायर स्टॉर्म, थमन ने पवन कल्याण के पहले सिंगल पर दिया अपडेट
 
विज्ञापन

जूनियर एनटीआर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर निर्देशक प्रशांत नील की आगामी फिल्म 'ड्रैगन' में दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके अलावा जूनियर एनटीआर फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे। इन दोनों फिल्मों के अलावा निर्देशक कोरटाला शिवा के साथ देवरा: पार्ट 2 पाइपलाइन में है।

यह भी पढ़ें:
Randeep Hooda: लिन लैशराम से शादी के खिलाफ था रणदीप हुड्डा का परिवार, नहीं चाहते थे कि 'गैर-जाट' से शादी करें..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें