फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dasara : बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपेनिंग कर सकती है नानी की दशहरा, एडवांस बुकिंग में कमा चुकी है इतने करोड़ रुपए

Tue, 28 Mar 2023 02:26 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नानी की अपनी फिल्म 'दशहरा' को तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, यह नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म हो सकती है।
विज्ञापन
दशहरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की फिल्मों को लेकर जिस तरह का क्रेज पिछले कुछ महीनों में भारत के विभिन्न हिस्सों में बढ़ा है, उसके बाद एक्टर्स अपनी फिल्मों का प्रचार बॉलीवुड की नगरी मुंबई में भी करने लगे हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नानी इन दिनों अपनी फिल्म 'दशहरा' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में वो मुंबई में वड़ा पाव खाते दिखे थे। शुरुआती आकड़ों को देखें तो साउथ की यह फिल्म भी रिकॉर्ड बन सकती है। इस फिल्म को तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, यह नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म हो सकती है। 

विज्ञापन


30 मार्च को रिलीज होगी फिल्म 
बता दें कि 'दशहरा' एक तेलुगू फिल्म है। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग में अभी से कई थियेटर्स के सारे शोज बिक चुके हैं। यह फिल्म अजय देवगन स्टारर 'भोला' के साथ क्लैश करेगी। दोनों ही फिल्में साथ में रिलीज हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि अजय देवगन को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। 'दशहरा' आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 300 से ज्यादा स्क्रीन पर

इतनी हुई एडवांस बुकिंग
रिलीज होगी है। फिल्म के निर्माता रिस्पॉन्स को देखते हुए और शो भी बढ़ा सकते हैं। अब सवाल उठता है कि क्या यह 'बाहुबली', 'आरआरआर', सहित साउथ की अन्य सुपरिहट फिल्मों जैसा रिकॉर्ड बना पाएगी या नहीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन का एडवांस बुकिंग ग्रॉस 1 से 2 करोड़ है। कुल 50 हजार से 1 लाख फिलहाल बुक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- RC 16: राम चरण का बर्थडे बना और भी खास 'RC16' का पहला पोस्टर आया सामने, दमदार लुक में दिखें RRR सुपरस्टार

PS 2: 'पीएस 2' के ट्रेलर से पर्दा उठाएंगे कमल हासन, म्यूजिक लॉन्च इवेंट में चीफ गेस्ट बन पहुचेंगे एक्टर

MM Keeravani: कोरोना की चपेट में आए एमएम कीरावनी, बेड रेस्ट पर हैं ऑस्कर विनर नाटू नाटू के कंपोजर

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें