फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darshan Thoogudeepa: रेणुकास्वामी हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी एक और बड़ी सफलता, दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2024 10:49 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रेणुकास्वामी हत्याकांड में पुलिस के हाथों एक और बड़ी सफलता लगी है। मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जिन्होंने इस घटना में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
दर्शन थूगुदीपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और उनकी दोस्त और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को एक हत्या के मामले में पुलिस हिरासत में लिया गया है। मामले में 12 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अब पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। मामले में दो अन्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं, जिन्होंने मृतक रेणुकास्वामी का अपहरण करने में अहम भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन

मामले में दो अन्य आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेणुकास्वामी हत्याकांड के सिलसिले में शुक्रवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दिनाकर के नेतृत्व में एक टीम ने जगदीश और अनुकुमार नाम के शख्स को चित्रदुर्ग के जिला मुख्यालय शहर से हिरासत में लिया। सूत्रों ने कहा कि वे कथित तौर पर चित्रदुर्ग से रेणुकास्वामी के अपहरण में शामिल थे।

क्यों रची गई रेणुकास्वामी की हत्या की साजिश?

दर्शन थुगुदीपा और उनके 12 करीबी सहयोगियों को 33 वर्षीय प्रशंसक रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। चित्रदुर्ग के निवासी रेणुकास्वामी ने कथित तौर अभिनेत्री गौड़ा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। उसी अशोभनीय टिप्पणी को लेकर मामला बढ़ता चला गया। पवित्रा ने इसकी जानकारी दर्शन को दी और दर्शन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रेणुकास्वामी को मौत के घाट उतार दिया। 

सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग 

पुलिस ने मामले में गुरुवार को दर्शन के एक करीबी सहयोगी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया था जिसमें कथित तौर पर एक कार में पीड़ित के अपहरण का संदेह दिख रहा था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों में से एक राघवेंद्र जो चित्रदुर्ग में दर्शन के फैन क्लब का हिस्सा है, वह रेणुकास्वामी को इस बहाने यहां आरआर नगर के एक शेड में लाया था कि दर्शन उससे मिलना चाहते थे। इसी शेड में उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। शव 9 जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक नाले के पास मिला था।
विज्ञापन

दर्शन को पुलिस स्टेशन में मिल रहा रॉयल ट्रिटमेंट?

हाल ही में यह भी खबर सामने आई थी कि कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन थूगुदीपा और उनकी कथित प्रेमिका और सह कलाकार पवित्रा गौड़ा को पुलिस स्टेशन में कोई विशेष सुविधा मिल रही है। हालांकि, कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वरा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। गृहमंत्री जी. परमेश्वरा ने कहा कि अभिनेता दर्शन थूगुदीपा को वहीं सुविधाएं मिल रही है, जो आम कैदियों को दी जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें