कल्कि 2898 एडी, सिनेमाघर के बाहर जुटे प्रशंसक
- फोटो : एक्स
कल्कि 2898 एडी का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया गया है। निर्माताओं ने सोमवार (10 जून) को इसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे सितारों द्वारा निभाए गए किरदारों से लोगों को रूबरू कराया गया है।
Priyanka Chopra: पिता को याद कर भावुक हुईं देसी गर्ल, पोस्ट साझा कर लिखा- आप से ही हमारी दुनिया रोशन है
सिनेमाघरों के बाहर जुटी भीड़
ट्रेलर को देखने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि इसमें महाभारत और भविष्य की दुनिया को जोड़कर पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है। फिल्म को सोशल मीडिया पर जबर्दस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक्स पर कल्कि 2898 एडी हैशटैग जमकर ट्रेंड हो रहा है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर कई वीडियोज और फोटोज भी सामने आए हैं, जिसमें सिनेमाघरों के प्रभास के फैंस की भीड़ नजर आ रही है।
वीडियो क्लिप हो रहे वायरल
वायरल हो रहे क्लिप में बड़ी संख्या में प्रशंसकों को एक मूवी थिएटर के बाहर इकट्ठा होते देखा जा सकता है, जो एक साथ चिल्लाकर अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि बहुप्रतीक्षित ट्रेलर देश भर के कुछ चुनिंदा प्रशंसकों के लिए जारी किया गया था, जिससे उत्सुक दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
27 जून को रिलीज होगी फिल्म
इस ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। माना जा रहा है कि इसमें दर्शकों को शानदार वीएफएक्स वाले दृश्य देखने को मिलेंगे। फिल्म को 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज करने की मेकर्स की तैयारी है। माना जा रहा है कि इससे हफ्ते भर पहले फिल्म का ऑडियो लॉन्च किया जा सकता है।