रेणुकास्वामी मर्डर केस
- फोटो : एक्स
रेणुकास्वामी हत्याकांड का मामला
यह मामला वर्ष 2024 के जून महीने का है, जब बेंगलुरु में 33 वर्षीय युवक रेणुकास्वामी, जो कथित रूप से अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा का फैन था, लापता हो गया था। पुलिस के अनुसार, रेणुकास्वामी पर यह आरोप था कि उसने गौड़ा को आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। इसके बाद उसे कथित तौर पर दर्शन और उनके साथियों ने अगवा कर एक गोदाम में तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा और बेरहमी से प्रताड़ित किया गया।
तीन दिन की यातना के बाद उसकी मौत हो गई और शव को बेंगलुरु की एक नाली में फेंक दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या, अपहरण और साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया।
ये भी पढ़ें- आंखों पर पट्टी बांध गुमशुदा बच्ची को खोजने निकलीं तापसी पन्नू; 'गांधारी' का ट्रेलर जारी, कब रिलीज होगी फिल्म?