फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डकैत’ फेम मृणाल और अदिवि शेष के हाथों में लगी हथकड़ी, अनुराग कश्यप भी साथ नजर आए; जानिए क्या है पूरा मामला?

Sat, 04 Apr 2026 05:31 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dacoit Movie Trailer Launch Event: फिल्म ‘डकैत’ के एक्टर अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर के हाथों में हथकड़ी देख गए फैंस चौंक गए। आखिर इन एक्टर्स ने ऐसा क्या कर दिया? जानिए। 

विज्ञापन
फिल्म 'डकैत' के एक्टर अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम@tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें ‘डकैत’ फिल्म के लीड एक्टर को पुलिस की वर्दी पहने लोग जेल की गाड़ी से बाहर निकाल रहे हैं। दोनों एक्टर्स के हाथ में हथकड़ी लगी है। इस मौके पर अनुराग कश्यप भी मौजूद नजर आ रहे हैं। पुलिस की वर्दी पहने लोग दोनों एक्टर्स को मीडिया के सामने लाते हैं। एक नजर में यह वीडियो देखकर मृणाल ठाकुर, अदिवि शेष के फैंस की चिंता बढ़ गई। लेकिन यह मामला ही कुछ और निकला। 

विज्ञापन

इस वजह से एक्टर्स को लगी हथकड़ी 
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष को वायरल वीडियो में हथकड़ी इसलिए लगी है, क्योंकि वह अपनी फिल्म ‘डकैत’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आए हैं। इस फिल्म का प्रमोशन यह एक्टर्स अलग अंदाज में कर रहे हैं। साथ में अनुराग कश्यप इसलिए  नजर आ रहे हैं, क्योंकि वह भी ‘डकैत’ में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। 
 


 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Dacoit Trailer: रिलीज हुआ 'डकैत' का ट्रेलर, एक्शन अवतार में दिखीं मृणाल ठाकुर; अलग अंदाज में दिखे अनुराग कश्यप 

ट्रेलर में मिला फिल्म की कहानी का हिंट 
‘डकैत’ के ट्रेलर में हरि (अदिवि शेष) और जूलिएट (मृणाल ठाकुर) की कहानी है। दोनों शादी करना चाहते हैं, अपनी एक अलग दुनिया बसाना चाहते हैं। लेकिन जूलिएट के कुछ ऐसा होता है कि उसका सपना टूट जाता है। हरि को पुलिस पकड़ लेती है। जेल से बाहर निकलकर वह जूलिएट के साथ मिलकर एक मिशन पर निकलता है। अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेता है। 

कब रिलीज होगी फिल्म ‘डकैत’? 
फिल्म 'डकैत' पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन ‘धुरंधर 2’ के कारण इसे अपनी रिलीज हो आगे बढ़ाना पड़ गया। अब यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें