फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daaku Maharaaj Hindi Release: तेलुगु के बाद अब हिंदी में रिलीज होगी डाकू महाराज, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म

Wed, 22 Jan 2025 12:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डाकू महाराज 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में 64 साल के नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल और उर्वशी रौतेला ने मुख्य भूमिका निभाई है। तेलुगु रिलीज के बाद यह फिल्म अब हिंदी संस्करण में रिलीज होगी। जानिए कहां और कब देख सकेंगे फिल्म...
विज्ञापन
1 of 5
अब हिंदी में रिलीज होगी डाकू महाराज - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
तेलुगु सिनेमा प्रेमियों का दिल जीतने के बाद डाकू महाराज अब हिंदी सिनेप्रेमियों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म।
 
विज्ञापन

2 of 5
12 जनवरी को तेलुगु में रिलीज हुई थी फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
कब हिंदी में रिलीज होगी फिल्म
तेलुगु सिनेमा प्रेमियों का दिल जीतने के बाद, अब यह फिल्म हिंदी भाषा में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। नंदमुरी बालकृष्ण की मुख्य भूमिका वाली मसाला एंटरटेनर का हिंदी संस्करण जल्द ही हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। उर्वशी रौतेला, नंदमुरी बालकृष्ण और बॉबी देओल की फिल्म डाकू महाराज 24 जनवरी को हिंदी में रिलीज की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म में उर्वशी रौतेला, नंदमुरी बालकृष्ण और बॉबी देओल ने अहम भूमिका निभाई है - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पांस
बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद, कथित तौर पर डाकू महाराज के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर 24 जनवरी को इसकी हिंदी रिलीज की घोषणा की है। सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला अभिनीत, इस फिल्म ने दुनियाभर में 165 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

यह भी पढ़ें:
Rashmika Mandanna: पैर में चोट लगने के बाद एयरपोर्ट पर लंगड़ाती दिखीं रश्मिका मंदाना, व्हीलचेयर का लिया सहारा
 

4 of 5
मेरे दिल के बेहद करीब है-नंदामुरी बालकृष्ण - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
फिल्म की हिंदी रिलीज को लेकर नंदामुरी का बयान
हिंदी रिलीज के बारे में नंदामुरी बालकृष्ण ने कहा, ''प्रशंसकों का प्यार और प्रतिक्रिया वाकई में अच्छी रही। डाकू महाराज एक ऐसी फिल्म है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है और मैं उत्साहित हूं कि यह अब पूरे भारत में हिंदी दर्शकों तक पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें:
The Raja Saab: द राजा साब के सेट से लीक हुआ मालविका मोहनन का फाइटिंग सीन, प्रभास की फिल्म का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस फिल्म के सफर को कभी नहीं भुलाया जा सकता-उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
डाकू महाराज की हिंदी रिलीज को लेकर उर्वशी का बयान
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने फिल्म डाकू महाराज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कथित तौर पर इस फिल्म को लेकर उर्वशी ने कहा, ''डाकू महाराज में काम करना एक ना भुलाने वाला सफर रहा है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन बहुत ज्यादा हैं और मुझे यकीन है कि हिंदी दर्शक इसे दक्षिण के बराबर ही स्वीकार करेंगे। मेरे लिए इस फिल्म का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।''

यह भी पढ़ें:
Box Office Report: 'इमरजेंसी'-'आजाद' को सिनेमाघरों में नहीं मिल रहे दर्शक, औंधे मुंह गिरी 'फतेह'-'गेम चेंजर'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें