फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Awards 2025: तीन बार विधायक, 100 से ज्यादा फिल्मों में काम, अब बालकृष्ण को मिलेगा पद्म भूषण पुरस्कार

Sat, 25 Jan 2025 09:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nandamuri Balakrishna: नंदमुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण पुरस्कार देने का एलान किया गया है। अभिनेता के अलावा वह तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : एक्स @SitharaEnts
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कार विजेताओं की पहली सूची जारी कर दी है। प्रमुख तेलुगु हस्तियों में से नंदमुरी बालकृष्ण को कला श्रेणी में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित करने का एलान किया गया है।

विज्ञापन

Emergency Collection Day 9: वीकएंड पर कंगना की फिल्म में मामूली सुधार, जानें ‘इमरजेंसी’ ने किया कितना कलेक्शन

100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
बालकृष्ण को उनके फैंस प्यार से बालैया के नाम से भी जानते हैं। बालकृष्ण का फिल्मी करियर में लगभग पांच दशक लंबा है। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। अपने प्रभावशाली अभिनय से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। ऐतिहासिक, सामाजिक और एक्शन से भरपूर ड्रामा फिल्मों में उनकी भूमिका ने उन्हें भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाई है। हाल ही में उनकी फिल्म 'डाकू महाराज' रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह उर्वशी रौतेला के साथ दिखे हैं।
Padma Awards 2025: पद्म पुरस्कारों का एलान, बालकृष्ण-शेखर कपूर को पद्म भूषण, अरिजीत सिंह को मिलेगा पद्म श्री
विज्ञापन

तीन बार रह चुके हैं विधायक
सिनेमा के अलावा बालकृष्ण आंध्र प्रदेश के हिंदूपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार चुने गए विधायक भी रहे हैं। राजनीति में उनके योगदान ने यह साबित किया है कि वे अपने क्षेत्र के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं। इसके अलावा वह हैदराबाद स्थित बसवतारकम इंडो-अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष भी हैं। उनकी मां के नाम पर बना यह संस्थान हजारों लोगों को कैंसर पीड़ितों को किफायती इलाज प्रदान करने में इस संस्थान का काफी ज्यादा योगदान रहा है। इससे पहले उनके पिता नंदमुरी तारक रामाराव को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें