मटका के एक दृश्य में वरुण तेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मटका किंग बने हैं वरुण तेज
फिल्म मटका किंग रतन खेत्री के जीवन पर आधारित है। इसकी कहानी साल 1958 से 1982 के बीच के समय में स्थित है। फिल्म में ववरुण तेज द्वारा निभाया वासु का किरदार दर्शकों के सामने सही और गलत की पारंपरिक परिभाषाओं को चुनौती पेश करता है। फिल्म में वरुण तेज मटका वासु के रूप में, मीनाक्षी चौधरी ने सुजाता के रूप में, नोरा फतेही ने सोफिया के रूप में, सलोनी असवानी ने पद्मा के रूप में, पी. रविशंकर ने नारायण मूर्ति के रूप में, किशोर ने नानी बाबू के रूप में, नवीन चंद्र ने साहू के रूप में, और अजय घोष ने अप्पाला रेड्डी के रूप में नजर आए हैं।
करुणा कुमार ने किया है निर्देशन
करुणा कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित, फिल्म का निर्माण विजेंद्र रेड्डी तेगला और रजनी तल्लूरी ने व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। मटका' दर्शकों को एक रोमांचक कहानी का वादा करती है, जो कुख्यात 'मटका' जुआ साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 1970 के दशक के अंत और 1980 के दशक की शुरुआत में इस सम्राज्य ने भारत की सामाजिक-अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया था।
कुछ मल्टीप्लेक्स चेन में नहीं मिले हैं शो
फिल्म का बजट 35 करोड़ रुपये है और सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन अब तक महज 41 लाख रुपये का कारोबार किया है। ये कलेक्शन किसी भी लिहाज से फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत नहीं कह जा सकता। आमतौर पर मल्टीप्लेक्स चेन की निर्माताओं के साथ शर्त रहती है कि उनकी फिल्म रिलीज से छह हफ्ते तक किसी ओटीटी पर नहीं आएगी। मटका के निर्माताओं ने ये शर्त नहीं मानी है और इसके चलते फिल्म को पीवीआर आइनॉक्स और सिनेपोलिस जैसी मल्टीप्लेक्स चेन में शो ही नहीं मिले हैं। एक अनुमान ये भी है कि इस वजह से भी फिल्म का कलेक्शन कम रहा है।
Amaran Box Office Collection 15: धीमी होने लगी है बॉक्स ऑफिस पर 'अमरण' की चाल, जानिए 15वें दिन की कमाई