फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya Kanguva leaked: क्या सूर्या की 'कंगुवा' हो गई ऑनलाइन लीक?, फिल्म के बिजनेस पर होगा असर

Thu, 14 Nov 2024 09:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज ही दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' रिलीज हुई। अब खबर आई है कि यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। जबकि फिल्म को रिलीज हुए कुछ घंटे बीते हैं। इस लीक का क्या होगा फिल्म के बिजनेस पर असर और पायरेटेड वर्जन को रोकने के लिए क्या किया जा रहा है?
 
विज्ञापन
कंगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी। दर्शकों का इंतजार आज सुबह ही खत्म हुआ है, सूर्या की यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हो गई। इस फिल्म ने पहले की काफी एडवांस बुकिंग भी कर ली थी। दर्शकों ने भी अब तक फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आई है कि सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' ऑनलाइन लीक हो चुकी है। इस बात का नुकसान फिल्म को आने वाले दिनों में उठाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन

फिल्म के निर्माताओं के लिए बुरी खबर 
एक फिल्म निर्माता-निर्देशक बड़े जतन से फिल्म बनाता है, लेकिन रिलीज वाले दिन ही उनकी फिल्म ऑनलाइन लीक हो जाए, तो यह उनके लिए किसी बुरे सपने के जैसा होगा। ऐसा ही 'कंगुवा' के मेकर्स के साथ भी हुआ है। सुनने में आया है कि यह फिल्म रिलीज के पहले ही दिन ऑनलाइन लीक हो गई है। 

कोशिश कर रहे हैं पायरेटेड वर्जन को हटाने की
एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को कई पायरेसी साइट्स पर देखा गया है। इसके बाद से ही फिल्म की पूरी टीम पायरेटेड वर्जन को हटाने की कोशिशों में जुट गई है। वह जल्द से जल्द फिल्म 'कंगुवा' को इन पायरेसी साइट्स से हटाना चाहते हैं। इस फिल्म को सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित किया गया और इसके निर्माता केई ज्ञानवेल राजा हैं। 
विज्ञापन

सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में की कहानी है अलग 
फिल्म 'कंगुवा' की कहानी काफी हटकर है। इसमें सूर्या एक योद्धा की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में बहुत सारा एक्शन है। बॉबी देओल भी एक दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के मेकर्स ने एक बड़ा दावा किया था कि यह फिल्म लगभग 2000 करोड़ का बिजनेस करेगी। अब जब फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई, तो उनके इस सपने पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें