फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाग्यराज को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे सीएम विजय और रजनीकांत, भावुक हुईं राधिका; राजकीय सम्मान से होगी विदाई

Sat, 27 Jun 2026 03:05 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

State Honours To legendary Filmmaker K. Bhagyaraj: शनिवार को तमिल सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज का निधन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए सीएम विजय, रजनीकांत और अभिनेत्री राधिका उनके घर पहुंचे। साथ ही सीएम विजय ने राजकीय सम्मान से उनकी अंतिम विदाई की घोषणा की।  

विज्ञापन
के. भाग्यराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम विजय और रजनीकांत - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सिनेमा में इस वक्त शोक की लहर दौड़ रही है। 73 वर्षीय निर्देशक के. भाग्यराज के निधन की खबर सुनकर कई दिग्गज कलाकारों की आंखें नम हैं। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। भाग्यराज के अंतिम दर्शन के लिए कई एक्टर्स उनके घर पहुंच रहे हैं। रजनीकांत और तमिलनाडु के सीएम विजय के अलावा एक्ट्रेस राधिका के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें वह निर्देशक भाग्यराज के परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। सीएम विजय ने घोषणा की है कि राजकीय सम्मान के साथ निर्देशक भाग्यराज की अंतिम यात्रा संपन्न होगी। 

सीएम विजय ने राजकीय सम्मान की घोषणा की 

विज्ञापन

सीएम विजय ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘तमिल सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर, एक्टर, स्क्रीनराइटर, डायलॉग राइटर और म्यूजिक कंपोजर के. भाग्यराज के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा और दुख हुआ है। उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी हर रचना मेरी यादों में रहेगी। उन्होंने अपनी फिल्मों, कहानियों में इंसानियत और सामाजिक मूल्यों की बात की थी। उनका निधन तमिल सिनेमा के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।’ 
सीएम विजय ने आगे लिखा, ‘मैं उनके दुखी परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों, फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों और फैंस के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को ईश्वर के चरणों में शांति मिले। फिल्म इंडस्ट्री में के. भाग्यराज के योगदान के सम्मान में उनकी अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगी।’ 
विज्ञापन

 

 

श्रद्धांजलि देने के लिए रजनीकांत और सीएम विजय पहुंचे
के. भाग्यराज का पार्थिव शरीर चेन्नई स्थित उनके आवास पर रखा गया है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दिग्गज अभिनेता रजनीकांत और सीएम विजय पहुंचे। दोनों अभिनेताओं को निर्देशक भाग्यराज की पत्नी पूर्णिमा भाग्यराज और उनके बेटे एक्टर शांतनु भाग्यराज के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए देखा गया।
 

 

अभिनेत्री राधिका हुईं भावुक 
अभिनेत्री राधिका भी के. भाग्यराज के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। वह इस मौके पर बहुत भावुक थीं। साथ ही वह मीडिया, पैपराजी को परिवार की निजता बनाए रखने की अपील करती भी दिखीं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें