फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिरंजीवी के हाथ में स्लिंग देखकर फैंस हुए परेशान, एक्टर ने अब दी हेल्थ अपडेट; डॉक्टर का अदा किया शुक्रिया

Mon, 16 Feb 2026 11:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chiranjeevi Health Update: चिरंजीवी ने अपनी सेहत की अपडेट दी है। उन्होंने अपने डॉक्टर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
डॉक्टर के साथ चिरंजीवी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरंजीवी की बांह में स्लिंग वाली तस्वीर वायरल होने के बाद मेगास्टार ने यूजर्स को अपनी सेहत की अपडेट दी है। उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई थी। दिग्गज एक्टर ने सोमवार को एक्स पर अपनी सेहत के अपडेट देते हुए बताया उनके कंधे की एक छोटी सी सर्जरी हुई है।
विज्ञापन


चिरंजीवी ने दी हेल्थ अपडेट
चिरंजीवी ने अपने डॉक्टर के बगल में खड़े होकर अपनी एक तस्वीर एक्स पर शेयर की। अपनी सेहत की अपडेट देते हुए चिरंजीवी ने पोस्ट में लिखा 'आर्म स्लिंग देखने के बाद कई शुभचिंतकों ने मेरी सेहत के बारे में पूछा। यह सिर्फ एक छोटी सी शोल्डर सर्जरी थी। मैं ठीक हो रहा हूं और पहले से ही अपने रूटीन में वापस आ रहा हूं। सबसे अच्छे सर्जनों में से एक, डॉ. नितिन को देखभाल के लिए दिल से धन्यवाद। इनकी वजह से यह काम आसान हुआ। आपके प्यार, चिंता और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं।'
 

फैंस कर रहे दुआ
चिरंजीवी की तरफ से दी गई अपडेट से उनके फॉलोअर्स को राहत मिली, जो उन्हें स्लिंग के साथ देखकर परेशान हो गए थे। चिरंजीवी के पोस्ट पर फैंस ने अच्छे रिएक्शन दिए और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की।

चिरंजीवी ने की तारीफ
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले, चिरंजीवी ने राम चरण और उपासना कोनिडेला के लिए एक तारीफ वाला पोस्ट लिखा था और उनके नए जन्मे जुड़वां बच्चों के नामों की तारीफ की थी। 70 साल के एक्टर ने राम चरण की भी तारीफ की थी।
 
विज्ञापन

31 जनवरी को हुए बच्चे
राम चरण और उनकी पत्नी, उपासना कोनिडेला के घर 31 जनवरी को जुड़वा बच्चे हुए, एक लड़का और एक लड़की। उन्होंने अपने नए जन्मे बच्चों का नाम शिवराम और अनवीरा देवी रखा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें