पोस्टर में क्या है?
पोस्टर में देखा जा सकता है कि शिवकार्तिकेयन अपने हाथ में एक हथियार लिए बैठे हैं। उनके आस-पास कई मोर हैं। अभिनेता लुंगी और बनियान पहने ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है 'वीरता और विजय है सेयोन। सेयोन का कल सुबह 10 बजे सेलिब्रेशन होगा।
दूसरी बार शिवकार्तिकेयन के साथ आए कमल हासन
शिवकुमार मुरुगेसन के निर्देशन में बन रही इस अपकमिंग फिल्म को कमल हासन अपने राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन बैनर के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं। कमल हासन ने 2024 की हिट फिल्म 'अमरन' में शिवकार्तिकेयन के साथ काम किया था। 'सेयोन' में दोनों एक बार फिर साथ आए हैं।