थलपति विजय ने दी श्रद्धांजलि
थलपति विजय ने लिखा, 'उन्होंने अपार बुद्धिमत्ता और ईमानदारी के साथ भारत का नेतृत्व किया, जिन्होंने कम बोला लेकिन अधिक किया। भारतीय अर्थव्यवस्था और राष्ट्र के लिए अन्य महान सेवाओं में उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों,के प्रति मेरी संवेदनाएं।
चिरंजीवी ने की सोशल मीडिया पोस्ट
चिरंजीवी ने मनमोहन सिंह के साथ तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा, देश के बहुत ही खास व्यक्ति के जाने पर बहुत दुख हो रहा है। बहुत ही सौम्य स्वभाव के व्यक्ति रहे।
मामूट्टी ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : इंस्टाग्राम
मामूट्टी ने कही ये बात
मामूट्टी ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, वे डॉ. मनमोहन सिंह जी की आत्मा को शांति मिले। आपकी बुद्धिमत्ता, विनम्रता और राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा को सदैव याद रखा जाएगा।
अल्लू अर्जुन ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : इंस्टाग्राम