चिरंजीवी ने सामंथा और राज से की मुलाकात
- फोटो : एक्स@TralalaPictures
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी नई फिल्म 'मां इंटी बंगारम' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। अभिनेत्री इस कामयाबी से खुश हैं। इस बीच हाल ही में साउथ के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने सामंथा और राज निदिमोरू से मुलाकात की है। चिरंजीवी ने कपल और फिल्म की टीम को बधाई दी।
चिरंजीवी ने दिए तोहफे
चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा ने सामंथा को एक साड़ी और कई दूसरे तोहफे दिए। उन्होंने सामंथा, राज निदिमोरू और टीम के साथ बातचीत की। बाद में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'एक मेगा बंगारम पल। मेगास्टार चिरंजीवी गारू और सुरेखा गारू ने मां इंटी बंगारम की पूरी टीम की इस सफलता के लिए सराहना की।'
सामंथा की प्रेग्नेंसी हुई कंफर्म
हाल ही में 'मा इंटी बंगारम' की डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने हाल ही में सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अटकलों की पुष्टि की। सिनेमा एक्सप्रेस से बातचीत में नंदिनी ने कहा, 'उनकी प्रेग्नेंसी की खबर एक खूबसूरत समय पर आई है, क्योंकि हमारी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' सफल रही है।' उन्होंने यह भी कहा कि सक्सेस मीट में सामंथा का शामिल होना एक सोचा-समझा फैसला था, जिससे ऑनलाइन अटकलें और बढ़ गईं।
चिरंजीवी ने सामंथा और राज से की मुलाकात
- फोटो : एक्स@TralalaPictures
'मां इंटी बंगारम' का कलेक्शन
'सैकनिल्क' के अनुसार, 'मां इंटी बंगारम' ने चौथे दिन 4.10 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में इसकी कुल कमाई 27.20 करोड़ रुपये हो गई है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 46.04 करोड़ रुपये कमाए हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
'मां इंटी बंगारम' की कहानी एक पारंपरिक परिवार पर आधारित है। इसमें एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जिसका अतीत छिपा हुआ है। वह समाज में पहचान पाने के लिए संघर्ष कर रही है। जब उसके पुराने जीवन से खतरा वापस आता है, तो उसे सच बताए बिना, उस परिवार की रक्षा करनी पड़ती है जो उस पर शक करता है।