फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मां इंटी बंगारम’ की निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने कंफर्म की सामंथा की प्रेग्नेंसी, एक्ट्रेस को लेकर कही ये बात

Mon, 22 Jun 2026 09:58 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की चर्चाओं के बीच सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी भी खबरों में बनी हुई है। अब फिल्म की निर्देशक ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ी अपडेट दी है…
विज्ञापन
सामंथा रूथ - फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर भी लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस के एक वायरल वीडियो के बाद उनके प्रेग्नेंट होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। अब डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। 

नंदिनी रेड्डी ने की प्रेग्नेंसी की पुष्टि

विज्ञापन

'मां इंटी बंगारम' की सफलता का जश्न मनाने के लिए सामंथा ने जींस के साथ टी-शर्ट पहनी थी, लेकिन लोगों का ध्यान उनके बेबी बंप पर गया। चूंकि सामंथा या राज ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए कई लोग सोच में पड़ गए।

अब निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने सिने एक्सप्रेस से फिल्म के बारे में बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। नंदिनी ने कहा, ‘उनकी प्रेग्नेंसी एक बहुत अच्छे समय पर हुई है, क्योंकि हमारी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' सफल रही है।’
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सफलता के कार्यक्रम में शामिल होना सामंथा का सोचा-समझा फैसला था, जिससे ये अटकलें शुरू हुईं। सामंथा और राज ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

सामंथा और राज - फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले साल के अंत में हुई थी सामंथा और राज की शादी
सामंथा ने नागा चैतन्य से तलाक के बाद पिछले साल 1 दिसंबर 2025 को ‘द फैमिली मैन’ फेम निर्माता-निर्देशक राज निदिमोरू से शादी की। सामंथा ने राज के साथ 'द फैमिली मैन सीजन 2' (2021) और 'सिटाडेल: हनी बनी' (2024) में काम भी किया है। इससे पहले दोनों के डेटिंग की खबरों ने भी काफी चर्चाएं बटोरी थीं। कपल ने कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में शादी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें