चिरंजीवी ब्लड बैंक के जरिए जरूरतमंद लोगों को मदद की जाती है। साल 2011 में साउथ सिनेमा एक्टर जीवत और राजशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मेगास्टार चिरंजीवी द्वारा चलाए जा रहे इस ब्लड बैंक पर सनसनीखेज आरोप लगाया था।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चिरंजीवी ब्लड बैंक से जुड़े मानहानि मामले में लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता राजशेखर और उनकी पत्नी जीविता को नामपल्ली अदालत ने एक साल की जेल की सजा सुनाई है। साउथ इंडस्ट्री के इस कपल को नामपल्ली के 17वें एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट ने एक साल की जेल और 5000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
राजशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया था आरोप
बता दें कि यह फैसला पिछले काफी लंबे समय से प्रतीक्षित था जिसकी घोषणा आखिरकार 18 जुलाई को की गई। हालांकि, जोड़े को जमानत मिल गई है और अब उनके पास हाईकोर्ट में फैसले के खिलाफ अपील करने का विकल्प है। बता दें कि चिरंजीवी ब्लड बैंक के जरिए जरूरतमंद लोगों को मदद की जाती है। साल 2011 में साउथ सिनेमा एक्टर जीवत और राजशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मेगास्टार चिरंजीवी द्वारा चलाए जा रहे इस ब्लड बैंक पर सनसनीखेज आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि ब्लड बैंक के जरिए जमा किया गया ब्लड मार्केट में बेचा जा रहा है।
हो गई रिहाई
उनके इसी कॉमेंट पर फिल्म प्रड्यूसर अल्लू अरविंद ने मुकदमा दायर करवाया था और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। काफी लंबे इंतजार के बाद अब कोर्ट ने आखिरकार फैसला सुना दिया। जुर्माना भरने वाले दो लोगों से जमानत बॉन्ड जमा करने के बाद उन दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।