फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghost: 'घोस्ट' की पहली झलक आई सामने, 'केजीएफ' स्टाइल में नजर आए शिवराजकुमार

Wed, 12 Jul 2023 07:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म में अनुपम खेर, जयराम, प्रशांत नारायण, अर्चना जोइस, सत्यप्रकाश और दत्तन्ना भी हैं। यह फिल्म इस साल दशहरा पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
घोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यश स्टारर केजीएफ कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को एक नई पहचान दिलाई है। हालांकि, फिल्म की जबरदस्त सफलता का नकारात्मक परिणाम भी है। फिल्म इंडस्ट्री का हर सितारा और निर्देशक फिल्म और उसकी सफलता का अनुकरण करना चाहता है। इससे पहले, उपेन्द्र की कब्जा ने केजीएफ का स्टाइल अपनाने की कोशिश की थी, लेकिन फिल्म की कहानी और भावनात्मक जुड़ाव के अभाव की वजह से यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। 

यह भी पढ़ें-  BB OTT 2: बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाने को तैयार आशिका भाटिया? पोस्ट शेयर कर दिया इशारा
विज्ञापन

जबर्दस्त अंदाज में दिखे शिवराजकुमार

यह फिल्म शिवराजकुमार के चरित्र के परिचय के साथ समाप्त हुई थी जिसने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया था। इस बीच कब्जा 2 से पहले शिवन्ना घोस्ट नामक फिल्म लेकर आए हैं।घोस्ट-बिग डैडी इज बॉर्न नाम की फिल्म की पहली झलक में केजीएफ से बहुत ज्यादा प्रभावित लगती है। इसमें एक विदेशी दल को एक लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया है। जबकि शिवराजकुमार बैठे हुए बिल्कुल आश्वस्त दिखते हैं। इस दौरान वह गोलगप्पे खाते हुए नजर आ रहे हैं। वह बंदूकधारियों से परेशान नहीं नजर आते और सिगरेट का कश लगाते हुए दिखते हैं। 

यह भी पढ़ें- Adipurush: 'आदिपुरुष' के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, तत्काल सुनवाई से अदालत ने किया इनकार
ये कलाकार भी आएंगे नजर

इस टीजर को अब तक लाखों बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। बता दें कि घोस्ट का निर्देशन एमजी श्रीनिवास द्वारा किया गया है। फिल्म में अनुपम खेर, जयराम, प्रशांत नारायण, अर्चना जोइस, सत्यप्रकाश और दत्तन्ना भी हैं। यह फिल्म इस साल दशहरा पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें