फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mega 157: चिरंजीवी के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, अभिनेता की अगली फिल्म 'मेगा 157' की हुई घोषणा

Tue, 22 Aug 2023 12:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यूवी क्रिएशन्स ने चिरंजीवी की अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का नाम मेगा 157 है।
विज्ञापन
मेगा 157 पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। अभिनेता के फैंस केवल साउथ में ही नहीं बल्कि नॉर्थ में भी हैं। उनके हर किरदार को खूब पसंद किया जाता है। अभिनेता के जन्मदिन के खास अवसर पर फैंस के लिए खुशखबरी है। यूवी क्रिएशन्स ने चिरंजीवी की अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का नाम मेगा 157 है। चिरंजीवी अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं और सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा भी हो गई है तो अब फैंस में भी इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है। 
विज्ञापन


कैसा है पोस्टर
अभिनेता के जन्मदिन के खास अवसर पर फैंस उनको सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं, साथ ही उनकी नई फिल्म का पोस्टर भी साझा कर रहे हैं। चिरंजीवी के फैंस के लिए यह डबल जश्न है। बता दें कि प्रोडक्शन हाउस यूवी क्रिएशन्स ने पहले पोस्टर के साथ ट्विटर पर खबर साझा की। उन्होंने लिखा, इस बार, यह ब्रह्मांड से परे है। पांचों तत्व मेगास्टार के लिए एकसाथ इकट्ठा होंगे। इसके बाद उन्होंने अभिनेता को जन्मदिन की बधाई भी दी। यह फिल्म यूवी क्रिएशन के बैनर तले और वी वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलपति और विक्रम रेड्डी द्वारा बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है। 'मेगा157' चिरंजीवी के करियर की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है।
 

इसे भी पढ़ें- Amir Khan: दोनों एक्स वाइफ के साथ बुक लॉन्च में दिखे आमिर खान, बॉन्डिंग देख फैंस बोले- 'ये कैसी सौतन है'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में आए नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेता 'भोला शंकर' में नजर आए हैं। इसका निर्देशन मेहर रमेश ने किया है और इसमें मेगास्टार चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में कीर्ति सुरेश और तमन्ना भाटिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सुशांत, वेनेला किशोर, तरुण अरोड़ा, मुरली शर्मा, तुलसी, श्री मुखी और अन्य सहायक भूमिकाओं में नजर आए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें