कन्नड़ एक्टर और एक्टिविस्ट चेतन कुमार बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके पीछे अभिनेता द्वारा हिंदुत्व पर किया गया एक विवादित ट्वीट है। हिंदुत्व पर ट्वीट करने के बाद अभिनेता कानूनी पचड़ों में पड़ गए थे। उनके खिलाफ एक्शन लिया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जहां बीते दिनों बताया गया था कि चेतन कुमार का ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड भारत सरकार ने रद्द कर दिया है, वहीं अब खबर है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने रोक को बरकरार रखा है।
सुनाया गया फैसला
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चेतन कुमार ने दावा किया था कि उनका ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड भारत सरकार ने रद्द कर दिया है। अभिनेता ने केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले पर उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी, जिसके तहत आज सुनवाई की गई और फैसला भी सुनाया गया।
Al Pacino: नूर अल्फल्लाह की प्रेग्नेंसी पर अल पचीनो को था संदेह! कर दी थी पैटरनिटी टेस्ट कराने की मांग
उच्च न्यायालय ने बढ़ाई रोक
एएनआई के मुताबिक, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कन्नड़ अभिनेता और कार्यकर्ता चेतन अहिंसा के ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड को रद्द करने के केंद्र सरकार द्वारा पारित एक आदेश पर अंतरिम रोक बढ़ा दी।हिंदुत्व पर 'अपमानजनक' ट्वीट को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने चेतन कुमार को गिरफ्तार किया था। हालांकि, फिलहाल वह जमानत पर हैं।
विवादों में रहे चेतन कुमार
चेतन अंहिसा के नाम से मशहूर अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कन्नड़ फिल्मों में काम करते रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से चेतन कुमार किसी न किसी बात को लेकर विवादों में रहे हैं। कभी हिजाब मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट के जज के खिलाफ ट्वीट करना तो कभी हिंदुत्व पर। वह किसी न किसी कानूनी पचड़ों में पड़ ही जाते हैं।
Leonardo DiCaprio: सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो इस भारतीय मॉडल को कर रहे हैं डेट, तस्वीरें हुई वायरल