फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'चीकाटिलो' का ट्रेलर रिलीज, पॉडकास्टर की भूमिका में दिखा शोभिता धुलिपाला का बेखौफ अंदाज

Mon, 12 Jan 2026 02:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cheekatilo trailer Release Sobhita Dhulipala: 'चीकाटिलो' एक बेहद रोमांचक क्राइम सस्पेंस है। जिसमें संध्या नाम की एक सच्ची क्राइम पॉडकास्टर की कहानी दिखाई गई है।
विज्ञापन
चीकाटिलो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'चीकाटिलो' का ट्रेलर आज प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गया है। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसमें शोभिता एक सच्ची अपराध पॉडकास्टर की भूमिका निभा रही हैं। जिसका नाम संध्या है।

विज्ञापन

'चीकाटिलो' का ट्रेलर
प्राइम वीडियो ने आगामी तेलुगु ओरिजिनल सीरीज 'चीकाटिलो' का ट्रेलर जारी किया है। जिसमें शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिका में हैं। 23 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'चीकाटिलो' संध्या ( शोभिता धुलिपाला) की कहानी है, जो एक तेजतर्रार क्राइम पॉडकास्टर है। जो कई चौंकाने वाले अपराधों में एक पैटर्न का पता लगाती है। जैसे-जैसे वह सच्चाई के करीब पहुंचती है, उसकी अपनी जान खतरे में पड़ जाती है, जिससे इस सस्पेंस कहानी में रोमांच और बढ़ जाता है। 
विज्ञापन

क्या है फिल्म 'चीकाटिलो'?
अभिनेता सोभिता धूलिपाला और विश्वदेव रचाकोंडा की अपराध सस्पेंस ड्रामा फिल्म 'चीकाटिलो' 23 जनवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में चैतन्य विशालाक्षमी, ईशा चावला, झांसी, आमानी और वडलामणि श्रीनिवास अहम भूमिकाओं में हैं। प्राइम ओरिजिनल फिल्म 'चीकाटिलो' का निर्देशन शरण कोपिशेट्टी ने किया है। इसका निर्माण डी. सुरेश बाबू ने सुरेश प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया है। 'चीकाटिलो'  की पटकथा चंद्र पेम्माराजू और शरण कोपिशेट्टी ने लिखी है।

यह भी पढ़ें: सुभाष घई ने की आदित्य धर की 'धुरंधर' की तारीफ, लिखा- 'आप सफलताओं के हकदार हैं...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें