यंग एज में शुरू की ट्रेनिंग
पवन कल्याण फिल्म और राजनीति में आने से पहले से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग कर रहे थे। उन्होंने चेन्नई में कराटे और दूसरी कलाओं की ट्रेनिंग ली। इसके बाद उनकी दिलचस्पी मार्शल आर्ट में बढ़ी। उन्होंने इस पर काम किया और ट्रेनिंग ली। उनकी कला का प्रदर्शन उनकी फिल्मों में भी देखने को मिलता है। 'खुशी', 'थम्मुडु' और 'ओजी' जैसी फिल्मों में उन्होंने मार्शल आर्ट का इस्तेमाल किया।
पनन कल्याण ने किससे ट्रेनिंग ली?
आपको बता दें कि पवन कल्याण ने भारत के जापानी मार्शल आर्ट के जानकार हांशी प्रोफेसर डॉक्टर सिद्दीकी महमूदी की गाइडेंस में ट्रेनिंग ली है। उनकी निगरानी में उन्होंने कैंडो की तकनीकी और फिलॉसाफिकल पर स्टडी की है। पवन कल्याण को मिला यह अवॉर्ड उनकी मेहनत और लगन को दिखाता है।