फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandramukhi 2: 'चंद्रमुखी 2' से राघव लॉरेंस का फर्स्ट लुक आया सामने, राजा बन दमदार अवतार में दिखे अभिनेता

Mon, 31 Jul 2023 11:36 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

'चंद्रमुखी 2' से वेट्टैयन के रूप में राघव लॉरेंस का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म का पोस्टर आज यानी 31 जुलाई को सुबह 10 बजे रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ जाने-माने अभिनेता राघव लॉरेंस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक्टर के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने फैंस की बेताबी को और बढ़ाते हुए चंद्रमुखी 2 से वेट्टैयन के रूप में राघव लॉरेंस का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म का पोस्टर आज यानी 31 जुलाई को सुबह 10 बजे रिलीज किया गया है। इसके साथ ही फिल्म के रिलीज डेट पर से भी पर्दा उठ गया है।

फिल्म में दिखेगा राघव लारेंस का दमदार अंदाज

विज्ञापन

फिल्म के निर्माताओं ने ट्विटर पर 'चंद्रमुखी 2' का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। कंगना रणौत और राघव लॉरेंस स्टारर यह फिल्म को गणेश चतुर्थी के मौके पर सिनेमाघरो में रिलीज होगी। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से सिनेमा प्रेमी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। पी. वासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राघव लारेंस लीड में नजर आने वाले हैं। 



अहम किरदार में नजर आएंगी कंगना
इसके अलावा उनकी इस फिल्म में बॉलीवुड की बेबाक हसीना कंगना रणौत भी फीमेल लीड एक्ट्रेस के तौर पर में नजर आने वाली हैं। लाइका प्रोडक्शन और सुबास्करन द्वारा निर्मित यह फिल्म सितंबर में  तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।
विज्ञापन


रजनीकांत की फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल है फिल्म
बता दें कि चंद्रमुखी 2 साल 2005 में आई सुपस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल का है। इसके अवाला फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होने लिखा था, "जैसा कि मैं आज चंद्रमुखी में अपना रोल पूरा करने जा रही हूं, मुझे उन कई बेहतरीन लोगों को अलविदा कहना बहुत मुश्किल हो रहा है जिनसे मैं मिली, मेरे पास इतनी प्यारी टीम थी। यह भी पढ़ें- Dream Girl 2: आज रात अपनी आवाज से फैंस को मदहोश करने आ रही है 'पूजा', इस वक्त बजेगा लोगों के 'दिल का टेलीफोन' 
विज्ञापन


Shakti Kapoor: एफटीआईआई में हुई थी शक्ति कपूर की रैगिंग, मिथुन चक्रवर्ती आए थे बचाव में
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें