अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से एक्टर फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वहीं, दुलकर हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो 'हीरिये' में नजर आए थे। इस वीडियो में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। दर्शकों को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
Taali Teaser: स्वाभिमान, सम्मान और स्वतंत्रता... गौरी सावंत बन छाईं सुष्मिता सेन, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
डांस को लेकर कही यह बात
अभिनेता ने अपनी डांस स्किल पर भी चर्चा करते हुए कहा, “मेरे शरीर के ऊपरी हिस्से और निचले शरीर के बीच कुछ अजीब अंतर है। मैं एक समय में अपने शरीर के केवल एक ही हिस्से को हिला सकता हूं, या तो ऊपर या नीचे। मुझे सबसे ज्यादा खुशी तब होती है जब मुझे ऐसे गाने पेश किए जाते हैं, जिनमें नाचने की जरूरत नहीं होती।''