फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि मोहन के तलाक मामले में ट्विस्ट! आरती ने गुजारे भत्ते के तौर पर मांगे इतने लाख रुपये; जानकर उड़ जाएंगे होश

Sun, 17 May 2026 09:41 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravi Mohan: अभिनेता रवि मोहन की पत्नी आरती ने गुजारे भत्ते के रूप में बड़ी रकम की मांग की है। अपने रिश्ते को लेकर हाल ही में अभिनेता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।
विज्ञापन
रवि मोहन, आरती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल अभिनेता रवि मोहन और उनकी पत्नी आरती के बीच चल रहा वैवाहिक विवाद एक बार फिर चर्चा में है। साल 2009 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने 2024 के आखिर में तलाक लेने का एलान किया था। हाल ही में, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि मोहन फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन


पत्नी ने मांगे इतने लाख रुपये
इस जोड़े के तलाक की प्रक्रिया फिलहाल चेन्नई की फैमिली कोर्ट में चल रही है। रवि की पत्नी आरती ने कोर्ट में अर्जी देकर हर महीने 40 लाख रुपये के गुजारा भत्ते की मांग की है। इस बड़ी आर्थिक मांग ने दोनों के बीच चल रही कानूनी लड़ाई को और भी ज्यादा तेज कर दिया है।

रवि मोहन, आरती - फोटो : सोशल मीडिया
रवि ने की प्रेस कांफ्रेंस
हाल ही में, अभिनेता रवि ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। अपनी पत्नी की तरफ से मांगी गई भारी-भरकम रकम और साथ ही, उन पर रोजाना लगाए जा रहे झूठे आरोपों को याद करते हुए रवि मीडिया के सामने ही फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने कहा कि उनकी मानसिक शांति पूरी तरह से भंग हो चुकी है।



आरती ने अदालत में दिया ये तर्क
रवि की पत्नी आरती ने चेन्नई की एक अदालत में याचिका दायर करके यह तर्क दिया है कि खुद और अपने बच्चों को एक आलीशान जीवनशैली देना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें हर महीने 40 लाख रुपये का गुजारा भत्ता मिलना जरूरी है। अभिनेता रवि ने कोर्ट में अपनी पत्नी की तरफ से की गई इस बड़ी मांग का कड़ा विरोध किया। उन्होंने यह साफ करते हुए कहा कि अब दोनों के बीच सुलह की कोई गुंजाइश नहीं बची है। उन्होंने जज से गुजारिश की कि उनके तलाक को कानूनी तौर पर जल्द से जल्द मंजूरी दे दी जाए।
विज्ञापन

रवि मोहन, आरती - फोटो : सोशल मीडिया
विलेन के तौर पर पेश किया जा रहा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए रवि ने कहा 'अपने संघर्ष के दिनों से लेकर आज तक, मैंने अपनी जिंदगी सिर्फ अपने फिल्मी करियर और अपने परिवार के लिए जी है। फिर भी, आज मुझे एक विलेन के तौर पर दिखाया जा रहा है।'

अकेलेपन से जूझ रहे सलमान? लिखा- 'कोई आपके पास रहना नहीं चाहता'; शर्टलेस फोटो शेयर कर भाईजान ने सबको चौंकाया

साल में कितनी रकम देनी होगी?
फिलहाल, रवि हर फिल्म के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। ऐसे में, अगर उन्हें हर महीने के हिसाब से गुजारा भत्ता देना पड़ा, तो मुमकिन है कि उन्हें अकेले अपनी पत्नी को ही लगभग 5 करोड़ रुपये देने पड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें