फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या मुश्किल में हैं बंगाली अभिनेता परमब्रता चटर्जी? कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका की दायर, जानें मामला

Wed, 27 May 2026 11:42 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parambrata Chatterjee: बंगाली अभिनेता परमब्रता चटर्जी के खिलाफ एक दर्ज मामले को लेकर उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट से खास अपील की है। जिसकी सुनवाई इस महीने की जाएगी।
विज्ञापन
परमब्रत चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाली फिल्मों के जाने-माने अभिनेता परमब्रत चटर्जी ने अपने खिलाफ दर्ज हुई FIR (शिकायत) को रद्द करवाने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट में अर्जी दी है। इस याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है और उम्मीद है कि 29 मई को हाई कोर्ट की वेकेशन बेंच इस पर सुनवाई करेगी।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
पिछले हफ्ते कोलकाता के गरियाहाट पुलिस स्टेशन में परमब्रत चटर्जी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ बातें लिखीं, जिससे 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हिंसा भड़की।

किसने की शिकायत
यह शिकायत जयदीप सेन नाम के एक वकील ने दर्ज कराई है। इसी मामले में मशहूर एक्ट्रेस स्वस्तिका मुखर्जी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज है, क्योंकि उन्होंने परमब्रत की उस सोशल मीडिया पोस्ट का समर्थन किया था।

एक्ट्रेस स्वस्तिका मुखर्जी ने पुलिस के नोटिस का जवाब दिया और 23 मई को खुद पुलिस स्टेशन जाकर पूछताछ का सामना किया, वहीं परमब्रत चटर्जी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। इसके बजाय उन्होंने सीधे कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

विवाद की वजह क्या बनी?
हाल ही में परमब्रत चटर्जी बीजेपी (BJP) विधायक और एक्टर रुद्रनील घोष द्वारा बुलाई गई एक बैठक में शामिल हुए थे। वहां परमब्रत ने एक बड़ा बयान दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

परमब्रत ने बैठक में कहा, 'पिछली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के समय मुझे पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास और उनके भाई के दबाव में आकर मजबूरी में सरकार का समर्थन करना पड़ा था। उस समय मेरे पास कोई रास्ता नहीं था, इसलिए अपने नवजात बच्चे का चेहरा देखकर मैंने मन मारकर वह सब किया। मैं यहां किसी से बदला लेने नहीं आया हूं, बल्कि अपना दर्द बांट रहा हूं ताकि भविष्य में किसी के साथ ऐसा न हो।'
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आलोचना
इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग परमब्रत चटर्जी को काफी ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने बहुत जल्दी अपना पाला बदल लिया। इस बयान के तुरंत बाद ही उनके खिलाफ पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें: 'सिट्रीन टेरेन' गाउन में जैकलीन फर्नांडिस का स्टनिंग लुक, फ्रेंच रिवेरा के बीच पर दिए सिजलिंग पोज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें