शादी में निभाई 'जीलाकर्रा बेल्लम' रस्म
वीडियो में श्रीनिवास और काव्या 'जीलाकर्रा बेल्लम' रस्म निभाते हुए नजर आ रहे हैं। यह पारंपरिक तेलुगू हिंदू शादी की रस्म है। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे के सिर पर जीरा (जीलाकर्रा) और गुड़ (बेल्लम) का पेस्ट लगाया। ऐसा करते समय उनके बीच एक पर्दा लगा था।
बेल्लमकोंडा श्रीनिवास और काव्या रेड्डी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दक्षिण भारती लगे श्रीनिवास
श्रीनिवास ने सुनहरे जरी के बॉर्डर वाली एक शानदार पीली धोती पहनी थी। उन्होंने अपने कंधे पर उसी रंग का अंगवस्त्रम भी डाला हुआ था, जिससे उनका लुक एकदम पारंपरिक और दक्षिण भारतीय लग रहा था।
शादी में पहुंचे नेता और अभिनेता
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, राजनेताओं और फिल्म सितारों के साथ, इस नए शादीशुदा जोड़े को कई लोग आशीर्वाद देने पहुंचे।
इस शादी में कुछ खास लोग और परिवार के लोग ही शामिल हुए। सोशल मीडिया पर लोग इस नए शादीशुदा जोड़े को बधाई दे रहे हैं।