फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ प्रोड्यूसर बंदला गणेश की बेटी की शादी में पहुंचे चिरंजीवी, नागार्जुन समेत कई सेलेब्स ने की शिरकत

Sun, 16 Aug 2026 05:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Producer  Bandla Ganesh Daughter janani Wedding: तेलुगु सिनेमा के चर्चित अभिनेता और निर्माता बंदला गणेश की बेटी की शादी में राजनीति जगत से लेकर सिनेमा जगत तक के सितारे पहुंचे। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और नागार्जुन भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने आए। इनके अलावा कई और सेलेब्स भी विवाह समारोह में शामिल हुए। 

विज्ञापन
प्रोड्यूसर बंदला गणेश की बेटी की शादी में नजर आए कई साउथ सेलेब्स - फोटो : इंस्टाग्राम@artistrybuzz_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंदला गणेश जिन्हें गणेश के नाम से भी जाना जाता है, तेलुगु सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने अभिनेता पवन कल्याण की हिट फिल्म ‘गब्बर सिंह’ को प्रोड्यूस किया था। हैदराबाद में प्रोड्यूसर गणेश की बेटी की शादी में दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के कई सितारे शामिल हुए।

विज्ञापन

प्रोड्यूसर बंदला गणेश की बेटी की शादी में पहुंचे अभिनेता चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम@artistrybuzz_
चिरंजीवी और नागार्जुन ने नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद
पारंपरिक भारतीय पहनावे में अभिनेता चिरंजीवी और नागार्जुन निर्माता बंदला गणेश की बेटी की शादी में पहुंचे। प्रोड्यूसर ने दोनों अभिनेताओं का स्वागत किया। वह नव विवाहित जोड़े से मिलवाने के लिए दोनों अभिनेताओं को स्टेज पर लेकर गए। शादी में आए अन्य अतिथि भी इन कलाकारों को देखकर काफी खुश नजर आए रहे थे। 

डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण की पत्नी 
आंध्रप्रदेश के डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडाला भी पहुंचीं। सिक्योरिटी के बीच उन्होंने शादी में शिरकत की। पवन कल्याण उनके साथ नजर नहीं आए। 
विज्ञापन

अभिनेता श्रीनिवास बेलमकोंडा अपनी पत्नी काव्या के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@artistrybuzz_
ये सितारे भी हुए शामिल
इस शादी में अभिनेता श्रीनिवास बेलमकोंडा अपनी पत्नी काव्या के साथ के साथ दिखे। वह अपनी पत्नी का हाथ थामे स्टेज पर आए। इसी साल श्रीनिवास बेलमकोंडा ने काव्या से शादी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें