फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baburaj Arrested: साउथ अभिनेता बाबूराज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का लगा आरोप

Sat, 04 Feb 2023 07:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम अभिनेता बाबूराज को आज शनिवार को एक जमीन धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
बाबूराज - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम अभिनेता बाबूराज को आज शनिवार को एक जमीन धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। बबूराज ने केरल उच्च न्यायालय द्वारा जारी एक आदेश के बाद आदिमली पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया है। बाबूराज को इडुक्की जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, बाबूराज ने इडुक्की के कल्लर में अपने रिसॉर्ट को पट्टे पर दिया था। उस जमीन पर राजस्व विभाग की कार्यवाही चल रही है। अब इसी मामले में अभिनेता पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन

दरअसल, कोठमंगलम के रहने वाले अरुण कुमार ने अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि अभिनेता ने सौदे की वैधता को छुपाकर मुन्नार के काम्बिलाइन में अपने रिसॉर्ट को 40 लाख रुपये में लीज पर दे दिया। पल्लीवासल पंचायत में संपत्ति को पट्टे पर देने पर रोक लगी है।
अरुण कुमार का दावा है कि बाबूराज ने फरवरी 2021 में 11 महीने के लिए रिसॉर्ट को लीज पर देने के बाद इस मामले को कथित तौर पर छुपाए रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि रिजॉर्ट एक संपत्ति पर स्थित है, जो 1993 में जारी कुख्यात वृंदावन पट्टायम का हिस्सा है। वृंदावन पट्टायम इडुक्की में लॉज के नाम पर कथित रूप से फर्जी डिग्रियां हैं, जहां उन्हें राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से तीन व्यक्तियों द्वारा जाली बनाया गया था।
विज्ञापन


अरुण कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने बाबूराज ने लीज समझौते को रद्द करने के लिए कहा तो अभिनेता ने इससे इंकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हाल ही में बाबूराज को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया और केरल हाईकोर्ट ने उन्हें शनिवार को पुलिस के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। गिरफ्तारी की प्रक्रिया और औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उन्हें राजकीय अस्पताल भी ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें