फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atlee Kumar: 'जवान' के निर्देशक को भाए विराट कोहली के डांस मूव्स, एटली कुमार ने की भारतीय क्रिकेटर की तारीफ

Tue, 07 Nov 2023 12:38 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में विराट कोहली के शानदार शतक ने सभी को तालियां बजाने पर मजबूर किया था। अब 'जवान' के निर्देशक एटली ने पूर्व कप्तान की इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
एटली कुमार, विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भारत की बैक टू बैक जीत ने सभी भारतीय फैंस में गजब का उत्साह भर दिया है। इस खुशी को दोगुनी करने का काम सभी के पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली ने कर दिया है। दरअसल, विराट की लगातार धमाकेदार सेंचुरी के साथ ही फील्ड पर उनके शानदार डांस मूव्स भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। खास बात यह है कि इन डांस मूव्स की चर्चा बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों तक भी होने लगी है। हाल, ही में निर्देशक एटली ने विराट के डांस पर रिएक्ट करते हुए पोस्ट साझा किया। 

विज्ञापन

एटली ने विराट के डांस पर दी प्रतिक्रिया 
हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में विराट कोहली के शानदार शतक ने सभी को तालियां बजाने पर मजबूर किया था। वहीं इसके साथ ही मैच के दौरान, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' के मशहूर गाने 'चलेया' की धुन पर डांस भी करते हुए देखा गया। जहां पहले ही सोशल मीडिया पर विराट की डांस वीडियो धमाल मचा रही है, वहीं अब 'जवान' के निर्देशक एटली ने पूर्व कप्तान की इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।
Ponniyin Selvan: पोन्नियिन सेलवन के लिए ऐश्वर्या नहीं यह अभिनेत्री थी पहली पसंद, मणिरत्नम ने खोला राज
विज्ञापन


एटली को पसंद आए डांस मूव्स
एटली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विराट के उनकी फिल्म के गाने पर डांस करते हुए वीडियो साझा की। इसके साथ ही निर्देशक ने प्रतिक्रिया भी दी और लिखा, 'ओएमजी।' इसके बाद एटली ने लाल दिल वाले इमोजी भी बनाए। विराट कोहली को स्टेडियम में 'चलेया' के साथ-साथ अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के गाने 'ऐनवयी ऐनवायी' पर डांस करते हुए देखा गया था। विराट का डांस देखकर फैंस उनके मूव्स के दीवाने हो गए थे।
विज्ञापन



इन फिल्मों में नजर आएंगे एटली
एटली कुमार ने बीते दिनों शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी और लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे शाहरुख सर। लव यू सर।' वर्कफ्रंट की बात करें तो एटली कुमार ने आखिरी बार फिल्म 'जवान' का निर्देशन किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। खबर है कि इसके बाद एटली, अल्लू अर्जुन के साथ एक फिल्म बनाने वाले हैं। 
Thug Life: कमल हासन और मणिरत्नम की फिल्म का हुआ नामकरण, अभिनेता के जन्मदिन से पहले छा गई 'ठग लाइफ'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें