फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atlee Kumar Birthday: एटली के जन्मदिन पर पत्नी प्रिया ने शेयर किया प्यारा वीडियो, अल्लू-रश्मिका ने भी दी बधाई

Sun, 21 Sep 2025 12:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priya Mohan: 'थेरी' और 'जवान' जैसी फिल्मों के निर्देशक एटली कुमार आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी प्रिया ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
एटली-प्रिया और अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुण कुमार, जिन्हें एटली के नाम से जाना जाता है। फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता एटली का आज 39वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर एटली की पत्नी प्रिया ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर उनका एक प्यारा वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ प्रिया ने एटली को जन्मदिन की खास बधाई दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रिया का पोस्ट
एटली की पत्नी प्रिया ने आज इंस्टाग्राम पर पति को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एटली अपनी पत्नी और बेटे के साथ शानदार पल बिताते नजर आ रहे हैं। इस लाजवाब वीडियो के साथ प्रिया ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे @atlee47 को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम मेरे दिल, मेरी शांति और मेरी ताकत हो। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि तुम मेरे जीवन में हो। तुमने मुझे प्यार, हंसी और हमारे प्यारे बेटे का साथ दिया। तुम्हें एक शानदार पति और पिता के रूप में देखकर मेरा दिल खुशी से भर जाता है। मीर और मैं तुमसे बहुत-बहुत प्यार करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो, भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे।'

अल्लू अर्जुन का पोस्ट
अल्लू अर्जुन ने भी एटली को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर एक शानदार तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ अल्लू ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्रिय निर्देशक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आप पर ढेर सारी खुशियां बरसें। आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार और समृद्धि मिले, इसकी कामना करता हूं। आपके द्वारा रचे जा रहे सिनेमाई जादू का अनुभव सभी को मिले, इसका बेसब्री से इंतजार है।'
यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan: 'बेबो जान...', सैफ की बहन सबा पटौदी ने भाभी करीना कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा नोट
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना पोस्ट
एटली के जन्मदिन पर रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निर्देशक की एक खास तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं सर।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें