प्रिया का पोस्ट
एटली की पत्नी प्रिया ने आज इंस्टाग्राम पर पति को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एटली अपनी पत्नी और बेटे के साथ शानदार पल बिताते नजर आ रहे हैं। इस लाजवाब वीडियो के साथ प्रिया ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे @atlee47 को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम मेरे दिल, मेरी शांति और मेरी ताकत हो। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि तुम मेरे जीवन में हो। तुमने मुझे प्यार, हंसी और हमारे प्यारे बेटे का साथ दिया। तुम्हें एक शानदार पति और पिता के रूप में देखकर मेरा दिल खुशी से भर जाता है। मीर और मैं तुमसे बहुत-बहुत प्यार करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो, भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे।'
अल्लू अर्जुन का पोस्ट
अल्लू अर्जुन ने भी एटली को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर एक शानदार तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ अल्लू ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्रिय निर्देशक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आप पर ढेर सारी खुशियां बरसें। आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार और समृद्धि मिले, इसकी कामना करता हूं। आपके द्वारा रचे जा रहे सिनेमाई जादू का अनुभव सभी को मिले, इसका बेसब्री से इंतजार है।'
यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan: 'बेबो जान...', सैफ की बहन सबा पटौदी ने भाभी करीना कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा नोट
रश्मिका मंदाना पोस्ट
एटली के जन्मदिन पर रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निर्देशक की एक खास तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं सर।'