फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atlee Kumar: रजनीकांत के साथ जल्द फिल्म बनाएंगे एटली कुमार, निर्देशक बोले- स्क्रिप्ट तैयार होने की है देरी

Thu, 16 Nov 2023 12:36 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक साक्षात्कार में एटली से रजनीकांत के साथ काम करने के बारे में पूछा गया और निर्देशक ने कहा कि उन्होंने अभिनेता के साथ एक प्रोजेक्ट बनाने की कोशिश की थी, लेकिन चीजें सही नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
डायरेक्टर एटली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले साउथ निर्देशक एटली कुमार अब दक्षिण भारतीय दर्शकों के साथ ही हिंदी पट्टी के लोगों के बीच भी प्रसिद्ध हो गए हैं। बैक टू बैक हिट देने वाले एटली कुमार साउथ सुपरस्टार विजय के साथ तो कई फिल्में बना चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक थलाइवा रजनीकांत के साथ काम नहीं किया था। हाल ही में एक साक्षात्कार में एटली कुमार ने खुलासा किया कि वह रजनीकांत के साथ काम करना चाहते हैं।

विज्ञापन

रजनीकांत के साथ काम करने की कोशिश कर चुके हैं एटली
हाल ही में एक साक्षात्कार में एटली से रजनीकांत के साथ काम करने के बारे में पूछा गया और निर्देशक ने कहा कि उन्होंने अभिनेता के साथ एक प्रोजेक्ट बनाने की कोशिश की थी, लेकिन चीजें सही नहीं हो पाईं। एटली ने कहा, 'मैं रजनीकांत का बहुत बड़ा फैन हूं। मैंने उन्हें देखकर बहुत सी चीजें सीखीं, जैसे पब्लिकली बोलना। मैंने उनके साथ एंथिरन में 300 दिनों तक काम किया। वह मुझे कन्ना कहकर बुलाते थे। हमने कुछ कंटेंट पर दो बार काम किया लेकिन समय की कमी के कारण यह सफल नहीं हो सका।'
Madame Web: 'मैडम वेब' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन


रजनीकांत के साथ फिल्म जरूर बनाएंगे एटली
रजनीकांत ने कहा, 'मैं यूं ही नहीं कह रहा हूं। यदि आप व्यापार के लिहाज से देखें, तो मैंने जिसे भी निर्देशित किया, चाहे वह आर्य हो या विजय अन्ना... मेरी फिल्म अभिनेता के लिए शानदार रही हैं। मैं ऐसी फिल्म करना चाहता हूं जो रजनीकांत सर के लिए भी शानदार बन जाए। मैंने कई बार ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन यह नहीं कर पाया। हालांकि, रजनी सर हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने मुझे कई बार बताया है। तो, रजनी सर के साथ एक फिल्म जरूर बनेगी। यह सिर्फ समय की बात है।'
विज्ञापन

Masaba Gupta: विव रिचर्ड्स पर नस्लवादी टिप्पणी पर हंसकर बुरा फंसे रमीज राजा, मसाबा ने लगाई क्लास

शाहरुख और विजय की बनेगी जोड़ी!
एटली के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्देशक को आखिरी बार फिल्म 'जवान' का निर्देशन करते हुए देखा गया था। वह फिलहाल एक हॉलीवुड लेखक के साथ एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो इस फिल्म के लिए शाहरुख खान और विजय एक साथ आ सकते हैं।
Bollywood Actor: ओटीटी दुनिया पर राज करते हैं ये अभिनेता, जानें एक वेब सीरीज के लिए कितनी लेते हैं फीस?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें